एक्सप्लोरर

गरीब बच्चों के लिये मसीहा बनीं कॉन्सटेबल गुड्डन, बेघर बच्चों में जगा रही हैं शिक्षा की अलख

बुलंदशहर में कॉन्सटेबल गुड्डन चौधरी समाज के लिये प्रेरणा बन चुकी हैं। वे गरीब बच्चों के लिये अपनी ड्यूटी में से वक्त निकालकर उनको शिक्षित करने का काम कर रही हैं।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला कांस्टेबल अपनी पुलिस की नौकरी पूरी करने के बाद बचे हुए समय में सड़क किनारे झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर शिक्षा का उजाला फैला रही हैं। सड़कों पर कूड़ा बीनने वाले बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने वाली कांस्टेबल गुड्डन चौधरी के इस काम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में सड़क किनारे क्लास लगाकर गरीब बच्चों को कांस्टेबल गुड्डन चौधरी रोज बच्चों को पढ़ाती हैं। वे पिछले कई सालों से गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं। दरअसल मथुरा की रहने वाली गुड्डन चौधरी इन दिनों बुलंदशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र में तैनात हैं। अपनी पुलिस की नौकरी करने के साथ साथ सड़क किनारे बसी इन झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को सड़क किनारे ही क्लास लगाकर पिछले कई साल से पढ़ा रही हैं। यही नहीं अपने वेतन का 20फीसदी हिस्सा बच्चों को कॉपी ,किताब और पेंसिल आदि दिलाने में खर्च करती हैं।

गरीब बच्चों के लिये मसीहा बनीं कॉन्सटेबल गुड्डन, बेघर बच्चों में जगा रही हैं शिक्षा की अलख

गुड्डन की माने तो अब वह इन बच्चों का इलाके के सरकारी स्कूल में प्रवेश कराना चाहती हैं, ताकि इन बच्चों का भी भविष्य स्वर्णिम बन सके। लेकिन इलाके के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बच्चों के प्रवेश के लिए आधार कार्ड की मांग कर डाली और अब गुड्डन चौधरी उन बच्चों का आधार कार्ड के लिए आवेदन किए जाने की बात कह रही है ।

गरीब बच्चों के लिये मसीहा बनीं कॉन्सटेबल गुड्डन, बेघर बच्चों में जगा रही हैं शिक्षा की अलख

महिला कांस्टेबल गुड्डन चौधरी द्वारा गरीब बच्चों में फैलाई जा रही शिक्षा की अलख को देख पुलिस महकमे के अधिकारी भी उसके कार्य की सराहना कर रहे हैं और अब सभी पुलिसकर्मियों से अपने ड्यूटी टाइम के बाद बचे हुए समय में से समय निकालकर निर्धन बच्चों में शिक्षा का उजियारा फैलाने की अपील कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget