एक्सप्लोरर

पुलिसकर्मी ने दिया धोखा तो मंगेतर ने लगाई फांसी, अब इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे परिजन

आगरा में एक युवती के साथ पुलिस कर्मी ने शारीरिक संबंध बनाये और इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया. युवती इस सदमे को बर्दाश्त न कर सकी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी.

आगरा. ताजनगरी में थाना डौकी पुलिस का बेरहम और निर्दयी चेहरा सामने आया है. बेटी की आत्महत्या के बाद पिता और भाई लगातार थाना डौकी पुलिस का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन 20 दिन से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी डौकी पुलिस ने पीड़ित पिता और भाई की अब तक कोई सुनवाई नहीं की है. क्योंकि मामला पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस आरोपी का साथ दे रही है.

आपको बता दें कि डौकी थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय रीना की शादी सैया थाना क्षेत्र के बिरहरू गांव के रहने वाले भागीरथ से तय हुई. भागीरथ इस वक्त इलाहाबाद पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है. रिश्ता तय होने के बाद युवक-युवती दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए, दोनों के बीच बातचीत का दौर भी शुरू हो गया. इस दौरान आरोपी सिपाही भागीरथ उनकी बेटी को घुमाने भी ले जाता था. पीड़ित भाई दीपक कुमार का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिसे नेट पर डालने की धमकी देता रहा और शादी करने से इनकार कर दिया. इस घटना से आहत बहन ने आत्मघाती कदम उठाया और सात अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बेटी के आत्महत्या के बाद यह पीड़ित परिवार थाना डौकी पुलिस के पास पहुंचा. न्याय की गुहार लगाई मगर डौकी पुलिस का दिल नहीं पसीजा. आरोप है कि पुलिस उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार सिपाही का साथ दे रही है. पीड़ित के पास युवक युवती के बीच बातचीत के ऑडियो वीडियो भी हैं, जिससे यह प्रमाणित किया जा सकता है कि दोनों के बीच बातचीत होती थी और दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने थे.

ये परिवार इलाकाई पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी है. पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगाते हुए दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में पीड़ित का कहना है कि जब तक उनकी बेटी की मौत का आरोपी सिपाही भागीरथ सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाएगा, तब तक इस लड़ाई को जारी रखा जाएगा.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य भी दिए हैं. अब देखना होगा कि इस मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस अधिकारी कब तक एक्शन लेते हैं. इसे लेकर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है, जो भी ठीक होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

नोएडा में 24 घंटे के भीतर पांच लोगों ने की आत्महत्या, जानें- पुलिस ने क्या कहा

प्रयागराज: बाहुबली अतीक के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सात संपत्तियों को कुर्क कर किया गया जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget