एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाहुबली अतीक के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सात संपत्तियों को कुर्क कर किया गया जब्त

अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुरू हुई है. इस कार्रवाई पर उनके अधिवक्ता खान शौलत हनीफ ने सवाल खड़ा किया है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन: अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क कर जब्त कर लिया है. ये कार्रवाई प्रयागराज पुलिस ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेशानुसार किया है.

अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति आरोप है की इन संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से अर्जित किया है. बुधवार को जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उसमे अतीक अहमद का निवास का कुछ हिस्सा और चुनावी दफ्तर सहित सात सम्पत्तियां शामिल हैं.

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुरू हुई. जिसमें खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थिति मकान और चुनावी दफ्तर के अलावा दो अन्य मकानों को कुर्क किया गया. वहीं, धूमनगंज थाना अंतर्गत एक प्लॉट और एक मकान को कुर्क किया गया.इसके अलावा सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थिति अली टावर पर भी कार्रवाई कर दुकानों को सील किया गया है.

अधिवक्ता ने उठाए सवाल अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर हो रही कार्रवाई पर उनके अधिवक्ता खान शौलत हनीफ ने सवाल खड़ा किया है. उन्होनें कहा की इन संपत्तियों को पहले भी कुर्क किया गया था. लेकिन, बाद में सभी को कानूनी तरीके से रिलीज किया जा चुका है. उन्होनें इस कार्रवाई को कानूनी रुप से गलत बताया है.

प्रयागराज: बाहुबली अतीक के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सात संपत्तियों को कुर्क कर किया गया जब्त

गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की ये कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के तहत की जा रही है. जिसमें कैंट पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों की एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी. जिसमें आरोप था की ये संपत्तियां अतीक अहमद ने अपने रसूख के बल पर अवैध तरीके से अर्जित की थीं. उसी पर आज तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें:

8 करोड़ की जिस अमेरिकन कार की सवारी करता था बाहुबली अतीक, उसे जब्त करने की तैयारी में है पुलिस

सीएम योगी बोले- टॉप-10 अपराधियों पर चले कानून का डंडा, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की भी हो पहचान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget