एक्सप्लोरर

इस युवती पर जुल्मों की दर्दभरी दास्तां सुनकर आप भी रो देंगे,पढ़ें पूरी खबर

हापुड़ से दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। एक युवती ने रेप से बचने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया।

हापुड़, एबीपी गंगा। भले ही सरकार दावा करे कि राज्य में कानून व्यवस्था पटरी पर है लेकिन हापुड़ में हुई रेप की घटना सिस्टम की पोल खोलती है। हापुड़ में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने रेप से बचने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया। युवती 70 से 80 फीसदी तक जली है, उसे गंभीर हालत में दिल्ली में रेफर किया गया है। खबरों के मुताबिक युवती को 16 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके चलते वह बेहद सदमे में थी। पीड़िता ने बयान देते हुए कहा काश कि मैं मर जाती। कोई भी इस तरह के जख्मों को नहीं झेलना चाहता, लेकिन अब जबकि मैं जल चुकी हूं, तो लोग कम से कम मेरा रेप तो नहीं करेंगे।'

पिता ने बेचा था युवती को

जानकारी के अनुसार 2009 में पिता और बुआ ने 14 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी थी। पति उम्र में काफी बड़ा था और बाद में पता चला कि युवती को उसकी बुआ और पिता ने बेचा है। इसके बाद 16 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं युवती के साथ दुष्कर्म करनेवाले उसे तेजाब डालने और हत्या की धमकियां देने लगे तो तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी है।

पति ने ही करवाया था दुष्कर्म अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही युवती का कहना है कि उसका दूसरा पति व्यवहार में एक जल्लाद की तरह था। उसने बार-बार अपने दोस्तों से उसका दुष्कर्म करवाया। युवती की मानें तो 20 से ज्यादा पुरुषों ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इस दौरान विरोध करने पर एसिड अटैक की भी धमकी दी।

एक साल बाद ही टूट गई थी पहली शादी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके पिता ने दस वर्ष पूर्व (जब वह नाबालिग थी) रुपये लेकर उसका विवाह हापुड़ निवासी युवक के साथ किया था। एक साल में ही रिश्ता टूट गया। इसके बाद पिता और बुआ ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से 10 हजार रुपये लेकर उसका दोबारा विवाह करा दिया। उसके पति ने एक गांव निवासी बाबू पुत्र राजवीर से कुछ रुपये उधार लिए थे। रकम नहीं चुकाने पर बाबू ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी देने पर भी पति खामोश रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया।

रेप में एक महिला ने भी दिया था साथ इसके बाद पति ने उसे कुछ घरों में काम करने के लिए भेजा। यहां गुड्डू ने दुष्कर्म किया। मधु सिरोही नामक एक महिला ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने में एक व्यक्ति की मदद की। विपिन, वेद प्रकाश, श्यामू, रामू, अनुज, केदार ने भी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद गोपाल पुत्र तीरथ, डॉ. सुभाष, डॉ. प्रवीन, अरुण, सौरभ, नगीनू पुत्र बाबू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिलहाल वह अपने प्रेमी के साथ मुरादाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपितों के खिलाफ उसने बाबूगढ़ पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने से क्षुब्ध कुछ आरोपी 28 अप्रैल 2019 को मुरादाबाद स्थित उसके घर पहुंचे और तेजाब डालने व जान से मारने की धमकी दी। उस समय वह घर पर अकेली थी। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने रविवार को खुद को आग के हवाले कर लिया। आग बुझाने में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक भी झुलस गया। उपचार के दौरान पीड़िता ने इंसाफ की बात करते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। 15 नामजद समेत 16 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि बाबू पुत्र राजबीर, गुड्डू पुत्र महेंद्र पाल, मधु सिरोही, विपिन पुत्र उदयवीर सिंह, गुरमीत पुत्र वेद प्रकाश, श्यामू, रामू व अनुज पुत्र धनवीर, गोपाल पुत्र तीरथ, डॉ. सुभाष, डॉ. परवीन, अरुण पुत्र अनूप, सौरभ पुत्र जगपाल सिंह, नगीनू पुत्र बाबू तेली, केदार पुत्र खुशीराम व केदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget