एक्सप्लोरर

अयोध्या में पुलिस चौकी से थोड़ी दूर बस स्टैंड पर रात में युवती से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में बस स्टैंड पर युवती से ब्लात्कार की घटना सामने आई है. फिलहाल, युवती की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अयोध्या, एबीपी गंगा। यूपी में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ रहा है कि वह सार्वजनिक जगह पर भी बड़े से बड़ा अपराध करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है अयोध्या जनपद के बस स्टॉप पर. अयोध्या में एक बस ड्राइवर और कंडक्टर ने युवती से बलात्कार कर दिया. जिसके बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी युवती ने पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दी. फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

दरअसल, बुधवार की रात में लुधियाना जाने के लिए युवती अपने घर से बस स्टैंड पहुंची. उसे ये आशंका नहीं रही होगी कि बस स्टैंड पर उसके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी. बता दें कि बस स्टेशन के बगल ही सिविल लाइन पुलिस चौकी है और सामने एसपी सिटी समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के आवास हैं.

बहाने से बस में बुलाया अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती जब लुधियाना जाने के लिए बस की तलाश कर रही थी, उसी समय बस स्टेशन के सामने खड़ी एक निजी बस के चालक ने उससे कहा कि वह लखनऊ जा रहा है और वहां से उसे लुधियाना के लिए साधन मिल जाएगा. उस पर विश्वास करके जब युवती बस में बैठी तो ड्राइवर और परिचालक ने युवती को धमकाते हुए उसके साथ बस के भीतर ही बलात्कार किया.

सीधे चौकी पहुंची पीड़िता उनके चंगुल से छूटने के बाद युवती बस स्टेशन के बगल स्थित सिविल लाइन चौकी पहुंची और अपने साथ घटी घटना बताई. चौकी बस स्टेशन के बगल होने के चलते हरकत में आई पुलिस ने बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अयोध्या के क्षेत्राधिकारी अमर सिंह ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ में रात्रि में बस के कंडक्टर और उसके साथी द्वारा रेप किया गया. इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं, आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः आगरा पुलिस ने किया ललित काठपाल हत्याकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

गोंडाः जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget