एक्सप्लोरर

Prayagraj: डॉक्टर्स पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती की मौत, FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की मंगलवार को मौत हो गई. इस मामले में बवाल के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स पर गैंग रेप का आरोप लगाने वाली युवती की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. कथित पीड़िता ने जिस अस्पताल के डॉक्टर्स पर ऑपरेशन के दौरान रेप का आरोप लगाया था, आज उसी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. युवती की मौत के बाद समाजवादी पार्टी और महिला अधिकार संगठन की सदस्यों ने डीएम दफ्तर का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया तो सरकारी अमला भी हरकत में आ गया. पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है. 

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

हालांकि एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखी गई है. विपक्षी पार्टियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का आरोप है कि, इस मामले में पहले सरकारी डॉक्टर्स ने मनमानी की और बाद में पुलिस प्रशासन मामले में लीपापोती करते हुए उनका बचाव करने में जुटा रहा. एफआईआर भी तब दर्ज की गई, जब युवती की मौत हो गई. ऐसे में अब इंसाफ की कोई आस नहीं बची है. प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में डॉक्टर्स के साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज किए जाने की मांग की है. 

संदिग्ध रहा मामला

हालांकि, यह मामला शुरू से ही संदिग्ध और सवालों के घेरे में रहा है. मिर्जापुर की एक युवती आंत का ऑपरेशन कराने के लिए 29 मई को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित नेहरू अस्पताल में भर्ती हुई थी. 31 मार्च की रात को आठ डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के दो दिन बाद युवती के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स द्वारा गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया. हालांकि इस रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने से पहले ना तो डॉक्टर्स से कोई शिकायत की थी ना मेडिकल कॉलेज प्रशासन से और ना ही पुलिस व प्रशासन के किसी अफसर से.

कमेटी ने की जांच

इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सीनियर डॉक्टर्स की कमेटी से जांच कराई थी. कमेटी ने युवती के परिवार वालों द्वारा लगाए गए आरोपों को नकार दिया था. कहा यह गया था कि ऑपरेशन करने वाली 8 सदस्यीय टीम में 5 महिलाएं थी. ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह ट्रांसपेरेंट था. परिवार के लोग कांच के बाहर से पूरे वक्त मौजूद थे. इतना ही नहीं पीड़िता की हालत बेहद नाजुक थी. उसका मेजर ऑपरेशन हुआ था. ऐसे में गैंगरेप के आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं. सीएमओ द्वारा गठित किए गए मेडिकल बोर्ड ने भी रेप के आरोपों की पुष्टि नहीं की. पुलिस ने भी सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर जांच की तो उसने भी आरोपों को गलत पाया था.

अस्पताल के डॉक्टर्स ने निकाला था कैंडल मार्च

बहरहाल इस मामले में समाजवादी पार्टी समेत कुछ विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने लगातार मुद्दा बनाते हुए प्रदर्शन किया था. अस्पताल के डॉक्टर्स ने भी कल कैंडल मार्च निकालकर आरोपों को गलत बताया था. इलाज के दौरान आज सुबह पीड़िता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया. मौत की शिकार हुई कथित पीड़ित ऑपरेशन के बाद से लगातार वेंटिलेटर पर थी और वह बोलने व बयान दे सकने की हालत में नहीं थी. उसने परिवार वालों को इशारों में कुछ बताया था और लिखकर डॉक्टरों को गंदा बताया था. इसी आधार पर परिवार वालों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स पर रेप का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें.

कोरोना केस की पीक के बाद 79% की भारी कमी, सरकार ने अनलॉक के बीच इन चीजों को लेकर किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget