एक्सप्लोरर

डीएमआरसी में इंजीनियर महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिवार वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

डीएमआरसी में इंजीनियर के पद पर काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा, एजेंसी। दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते रविवार को फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मृतका डीएमआरसी में इंजीनियर के पद पर काम करती थी। शर्मा ने बताया कि सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले अजय राघव और स्वाति का विवाह 2017 में हुआ था।

उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर स्वाति अपने घर पर मृत मिली। स्वाति की मां पवीता ने मृतका के पति अजय राघव और सास कमलेश के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की मां ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने पुलिस को बताया है कि स्वाति ने मानसिक तनाव के चलते कल फांसी लगा ली।

शर्मा ने बताया कि मृतका दिल्ली मेट्रो रेल में इंजीनियर के रूप में काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget