एक्सप्लोरर

तीन तलाक के बाद पत्नी ने गंगनहर में लगाई छलांग, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शादी के कुछ समय बाद जब साजिया को सच्चाई पता चली कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके सात बच्चे भी हैं, तो उसने इसका विरोध किया.

तीन तलाक की पीड़ा झेल रही एक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव की है, जहां पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद महिला अवसाद में चली गई और गंगनहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति खुशनूद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गंगनहर में महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर की रहने वाली साजिया का निकाह करीब नौ साल पहले सफरपुर गांव निवासी खुशनूद से हुआ था. आरोप है कि निकाह से पहले खुशनूद ने अपनी पहली शादी की बात साजिया से छिपाई थी.

शादी के कुछ समय बाद जब साजिया को सच्चाई पता चली कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके सात बच्चे भी हैं, तो उसने इसका विरोध किया. इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा और मामला बढ़ता चला गया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान खुशनूद ने न सिर्फ साजिया के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से बाहर निकाल दिया. जब साजिया अपने हक के लिए दोबारा ससुराल पहुंची, तो खुशनूद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फिर से उसके साथ मारपीट की और गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक मिलने के बाद साजिया बुरी तरह टूट गई और डिप्रेशन में चली गई. मानसिक तनाव के चलते उसने गंगनहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से साजिया की तलाश शुरू कर दी गई. 

उत्तराखंड में बिना मान्यता के नहीं चलेंगे मदरसे: नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश

हालांकि, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है. इस मामले में साजिया के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति खुशनूद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साजिया के तीन बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं. बताया जा रहा है कि खुशनूद के पहली पत्नी से सात बच्चे हैं, जबकि साजिया से तीन बच्चे हुए थे. इस घटना के बाद साजिया के मायके में कोहराम मचा हुआ है. परिवार का आरोप है कि खुशनूद ने साजिया के साथ न सिर्फ धोखा किया, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था. 

तीन तलाक के बाद महिला की आत्महत्या का यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इस घटना को लेकर आक्रोश जता रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं फिलहाल, पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगनहर में साजिया की तलाश कर रही है और साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget