एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी अपने दादा के मजार पर क्यों नहीं जाती? विरोधियों ने कसा तंज

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कहा, प्रियंका गांधी प्रयागराज आती हैं तो क्यों नहीं अपने दादा फिरोज खान गांधी के कब्र पर जाती हैं. समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने प्रियंका के मंदिरों में जाने को चुनावी स्टंट बताया.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से अधिक का समय है. लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत में अभी से सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है. कांग्रेस पार्टी की महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होते ही बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया. प्रियंका गांधी 2021 के फरवरी माह में अब तक तीन बार प्रदेश का दौरा कर चुकी हैं जबकि आगे भी इस माह में कई दौरे प्रस्तावित हैं.

प्रियंका अपने दादा के मजार पर क्यों नही जाती?

प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुचीं जहां उन्होंने संगम में मौनी अमावस्या होने के चलते संगम में डुबकी लगाई. इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव व कौशाम्बी से लोकसभा सांसद विनोद सोनकर ने कहा, प्रियंका गांधी प्रयागराज आती हैं तो क्यों नहीं अपने दादा फिरोज खान गांधी के कब्र पर जाती हैं. आज तक कोई भी गांधी परिवार का सदस्य क्यों नहीं गया वहां? प्रियंका का हिंदुत्व केवल दिखावा हैं.

दुःखी हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका ने आज न केवल प्रयागराज जाकर संगम में स्नान किया बल्कि बीते कल उन्होंने सहारनपुर के मां शाकुंभरी देवी के मंदिर में भी 40 मिनट पूजा अर्चना की. इस पर समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने कहा, कांग्रेस पार्टी की देश भर में जो स्थिति है उसी के कारण वो दुःखी हैं और अब भगवान की शरण में जाकर उनसे मिन्नतें कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका के मंदिरों में जाने को चुनावी स्टंट भी बताया.

फरवरी माह में ताबड़तोड़ दौरे पर प्रियंका

प्रियंका गांधी 2021 के दूसरे माह में लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं. अब तक वो रामपुर, सहारनपुर व प्रयागराज के दौरे कर चुकी हैं जबकि साल 2020 में उन्होंने केवल दो बार यूपी का दौरा किया था जिसमे वो आजमगढ़ और हाथरस गयी थीं.

अगले 10 दिनों में 3 और दौरा

प्रियंका गांधी किसानों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए पश्चिमी यूपी में जय जवान जय किसान के नाम पर किसान पंचायत आयोजित कर रही हैं और उस रैली में शिरकत कर रही हैं. प्रियंका गांधी 15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी उसके बाद 19 फरवरी को मथुरा व 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत में शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 1000 करोड़ रुपए बैंक अकाउंट में हुए जमा, जानें- क्या बोले चंपत राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget