एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं रामानंद सागर की Ramayan के लव-कुश कौन हैं, एक बना एक्टर तो दूसरे ने पकड़ी ये राह

इन दिनों रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर टीवी पर दिखाई जा रही है। रामानंद सागर की रामायण ने एक बार फिर दूरदर्शन को सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बना दिया है।

इन दिनों रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर टीवी पर दिखाई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान ये पौराणिक शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इतना ही नहीं जब से ये शो दोबारा दूरदर्शन चैनल पर दिखाया जा रहा है चैनल की टीआरपी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रामानंद सागर की रामायण ने एक बार फिर दूरदर्शन को सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बना दिया है। वहीं शो एक बार फिर शुरू होने के बाद से हर कोई रामायण से जुड़े किस्से और इसके सभी कलाकारों के बारे में जानना चाहता है। तो चलिए आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको रामायण में राम-सीता के पुत्र लव-कुश के बारे में बताएंगे।

ramayan

रामानंद सागर की उत्तर रामायण में लव-कुश बेहद ही अहम किरदार थे। इस धारावाहिक में मयूरेश शेत्रामदे ने लव का और स्वप्निल जोशी ने कुश का रोल निभाया था. लव-कुश का किरदार निभाने वाले ये बाल कलाकार बड़े हो चुके हैं। कुश का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी अब 42 साल के हो चुके हैं। जब उन्होंने कुश की भूमिका निभाई थी उस वक्त उनकी उम्र  9 साल की थी। स्वप्निल जोशी ने बाद में कई टीवी सीरियल में लीड रोल निभाया और टीवी का एक बड़ा नाम बने। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बेहतरीन काम किया बल्कि उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया। फिर साल 1993 में उन्हें रामानंद सागर ने एक बार फिर अपने शो श्री कृष्ण में छोटे कृष्ण का किरदार ऑफर किया. इस किरदार को निभाने के बाद स्वप्निल ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था। कई सालों के बाद स्वप्निल ने  संजीव भट्टाचार्या के शो कैंपस से धमाकेदार वापसी की।

क्या आप जानते हैं रामानंद सागर की Ramayan के लव-कुश कौन हैं, एक बना एक्टर तो दूसरे ने पकड़ी ये राह

जिसके बाद स्वप्निल जोशी ने अमानत, दिल विल प्यार व्यार, हद कर दी, हरे कांच की चूड़ियां, देश में निकला होगा चांद, भाभी, कहता है दिल,  जैसे कई हिट टीवी सीरियल में और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

ramayan

वहीं दूसरी तरफ रामायण में लव की भूमिका निभाने वाले मयूरेश शेत्रामदे अब अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं। उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में नहीं बनाया और आज मयूरेश किसी प्राइवेट कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ हैं। इसके अलावा मयूरेश एक कमाल के राइटर भी हैं। उन्होंने विदेशी राइटर्स के साथ मिलकर स्पाइट एंड डेवलपमेंट नाम की किताब भी लिखी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव
यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget