एक्सप्लोरर

कौन है संभल हिंसा का मुख्य आरोपी शारिक साठा, जिसका घर हुआ कुर्क? 69 केस दर्ज, विदेश में छुपा

Shariq Satha: संभल हिंसा (नवंबर 2024) के मास्टरमाइंड शारिक साठा, जो विदेश में है, के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कोर्ट के आदेश पर संभल स्थित उसके घर की कुर्की की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में साल 2024 के नवंबर में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आज (बुधवार, 21 जनवरी) शारिक साठा का घर कुर्क किया जा रहा है. संभल के दीपा सराय में शारिक साठा का घर है. कोर्ट ने उसके घर की कुर्की का स्थाई वारंट जारी किया है. 

शारिक के खिलाफ कुल 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट और संभल हिंसा से जुड़े मामले शामिल हैं. शारिक साठा विदेश में बैठा है.

संभल हिंसा में कई लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, संभल में 24 नवंबर 2024 को तब भारी हिंसा भड़की जब स्थानीय अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के आस-पास सर्वे किया जा रहा था, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी जैसी हालात बने. इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे. 

हिंसा के दौरान अधिकारी इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे, लेकिन हालात काबू से बाहर हो गए.

शारिक साठा पर करीब 70 केस दर्ज

जांच के दौरान पुलिस और एसआईटी ने पाया कि इस हिंसा के पीछे एक संगठित साजिश थी, जिसमें शारिक साठा का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया. शारिक साठा, जो दुबई से सक्रिय है और वह पिछले कई सालों से अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है, जिस पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

शारिक साठा के खिलाफ LOC जारी

पुलिस का दावा है कि उसने हिंसा में हथियारों की आपूर्ति और भीड़ को भड़काने में भूमिका निभाई थी और अपने स्थानीय सहयोगियों के जरिए घटनाओं को निर्देशित किया. शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया, उसको प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया और अब इंटरपोल रैड कॉर्नर नोटिस का भी प्रयास कर रही है, ताकि वह विदेश से पकड़ाया जा सके. 

शारिक साठा के खिलाफ कई नई FIR

साठा के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई नई एफआईआर दर्ज की गई हैं और अदालत ने उसके घर की कुर्की का स्थाई वारंट भी जारी कर दिया है. साथ ही पुलिस ने उसकी और उसके गैंग की संपत्ति जब्त करने जैसे कदम भी उठाए हैं. इलाके में मुनादी कर के शारिक साठा के घर की आज कुर्की की जा रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget