एक्सप्लोरर

Kedarnath Opening Date: महाशिवरात्रि से पहले बर्फ ने किया केदारनाथ धाम का श्रृंगार, जानें- कब खुलेंगे कपाट?

Rudraprayag: ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. पूरे मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया है. इस दिन ही भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तारीख बताई जाएगी

Ukhimath Omkareshwar Temple: मंगलवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में स्थित ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर (Ukhimath Omkareshwar Temple) में भी खास तैयारियां की गई हैं. पूरे मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया है. इस खास मौके पर ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने और पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि घोषित की जाएगी. 

8 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, विद्वान आचार्यों की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार ये तारीख घोषित की जायेगी. जिसके लिए पूरा तैयारियां कर ली गई हैं. भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया है. वहीं शिवरात्रि से पहले केदारनाथ मंदिर का श्रृंगार बर्फ ने किया है. धाम में पांच फीट तक बर्फ पड़ी है. केदारनाथ धाम में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ है.

कोविड गाइडलाइंस का होगा इस्तेमाल

इस दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जायेगा. भक्तों द्वारा सोशल दूरी के तहत पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, कीर्तन भजन किये जायेंगे. इस अवसर पर दिल्ली के भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा. प्रधान पुजारी बागेश लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने तथा पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि बताई जाएगी. उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद यात्रा पर विराम लग गया था. इसलिए इस वर्ष स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों में भारी उत्साह बना हुआ है. महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ, मदमहेश्वर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा ओंकारेश्वर मंदिर में प्रधान पुजारियों की तैनाती भी की जायेगी.

ये भी पढें-

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget