एक्सप्लोरर

शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके दुष्परिणाम से कैसे बचें

शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके दुष्परिणाम से कैसे बचें। किस राशि पर इस परिवर्तन से लाभ पहुंचेगा। इस बारे में बताया है पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने।

नई दिल्ली, पंडित शशिशेखर त्रिपाठी। शुक्र के राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके दुष्परिणाम से बचने के उपाय क्या है। किस राशि के लिए ये परिवर्तन लाभकारी है। इसके बारे में विस्तृत में बताया है पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने।

धनु राशि में शुक्र का प्रवेश होते ही धनु में कुल चार ग्रह मौजूद हैं। शुक्र की मुलाकात सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति से होगी और यह मुलाकात अंशात्मक रूप से होगी, यानी दैत्य गुरु शुक्राचार्य और देव गुरु बृहस्पति की युति होगी। वह भी देव गुरु के घर में। गुरु के साथ रहने का सबसे ज्यादा असर 3 दिसंबर तक रहेगा। यानी शुक्र के ऊपर गुरु का असर रहेगा। तीन दिसंबर तक वृष और तुला राशि वालों को ज्ञान लेना चाहिए, संस्कारी रहना चाहिए, क्योंकि शुक्र वृष और तुला राशि वालों के मालिक होते हैं, इसलिए इन लोगों पर ज्यादा असर पड़ेगा। इसके बाद वह 3 दिसबंर को केतु से मिलेंगे और 11 दिसबंर को शनि से अंशात्मक मुलाकात होगी।

तो चलिए अब जानते हैं कि सभी राशियों पर इस परिवर्तन का क्या प्रभाव पडे़गा। ज्योतिशास्त्र में शुक्र को शुभ फलदायी ग्रह के रूप में माना जाता है। सभी नव ग्रहों में जिस प्रकार से बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि प्राप्त है, उसी प्रकार से शुक्र ग्रह को असुर के गुरु की उपाधि प्राप्त है। इसे विशेष रूप से भौतिक सुख सुविधाओं, सांसारिक सुख और जीवन में प्रेम एवं सौहार्द का कारक माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो, तो इससे व्यक्ति को वैवाहिक और प्रेम जीवन में सफलता एवं जीवन में भौतिक सुख और सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

मेष राशि

  • टीम वर्क के साथ काम करते हुए सफलता प्राप्त होगी।
  • सुख-सुविधाओं से युक्त आध्यात्मिक यात्रा हो सकती है।

वृष राशि

  • आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिसके फलस्वरूप आप अपनी सभी भौतिक सुख प्राप्त करेंगे।
  • कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।

 मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ किसी भी विवाद को इतना बढ़ावा न दें कि बात हाथ से निकल जाए।

कर्क राशि

  • यदि कोई नयी प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाह रहे हैं, तो इस दौरान रुक जाना चाहिए, अन्यथा डील खराब हो सकती है।
  • स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की असावधानी न बरतें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

 सिंह राशि

  • नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनके साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। जिससे विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। यदि व्यापार पार्टनरशिप में करते हैं तो इस दौरान पार्टनर से किसी बात को लेकर तना तनी हो सकती है।

कन्या राशि

  • इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के क्षेत्र में निवेश करना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।
  • बॉस आपके काम से खुश होंगें और आपको उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

  • आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी हो सकते हैं। आलस्य न करें।
  • यदि आप डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं तो आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।

 वृश्चिक राशि

  • कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ किसी मित्र के साथ साझेदारी में कारोबार की शुरुआत भी कर सकते हैं।
  • परिवार में किसी शुभ कार्य का समापन हो सकता है। विवाह योग्य कन्यओं के लिए रिश्ता आ सकता है।

धनु राशि

  • आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें, तली भूनी चीजों से परहेज रखें।
  • अपने सहकर्मियों से सावधान रहें, उनका स्वभाव आपके प्रति कठोर हो सकता है।

मकर राशि 

  • मकर राशि के छात्रों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस दौरान सुनहरा मौका मिल सकता है।
  • यदि मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

 कुंभ राशि

  • अचानक से कहीं से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके मान मर्यादा में वृद्धि होगी और आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे।
मीन राशि
  • इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर मिलने वाली चुनौतियां आपके लिए फलदायी भी साबित होंगी।
  • इस दौरान आपके द्वारा बिज़नेस के विस्तार के लिए उठाये गए कदम प्रभावी साबित हो सकते हैं।
  • शुक्र का प्रभाव आपकी भाषा शैली में परिवर्तन ला सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget