एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, अब और बढ़ेगी सर्दी, जानें- कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Weather Today in UP: पूर्वी यूपी में हुई बारिश के बाद सर्दी बढ़ने लगी है तो वहीं अब कोहरे का अटैक भी आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा.

UP Weather Today: दो दिन हुई बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में कई हिस्सों में अब कोहरा अपना रंग दिखाएगा. शनिवार सुबह से ही पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा. वहीं 11 दिसंबर को हरियाणा के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. जिसका असर पश्चिमी यूपी में दिखाई दे सकता है. 

यूपी में अब बारिश का सिलसिला थम गया है और अब मौसम शुष्क हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच तक मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है लेकिन पूरे प्रदेश में एक और दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना  है. 12 दिसंबर  तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा. रात के समय सर्दी और बढ़ेगी. शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि अधिकतम तापमान नजीबाबाद, बांदा, बहराइच और मुदाराबाद में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
यूपी में आज 9 दिसंबर को रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमबगढ़, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, और बलिया में हल्के से मध्यम कोहरा छाया है. मौसम विभाग के मुताबिक 10, 11, 12 दिसंबर को भी यहां मौसम शुष्क और सुबह के समय कोहरे का अलर्ट दिया गया है. 

दिसंबर महीने में पश्चिमी यूपी में हुई बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को खासा नुकसान हुआ है. शादियों के सीजन में गेंदे के फूलों की खेती खराब हो गई है. बारिश के पानी की वजह से फूलों पर काले निशान पड़ गए हैं और किसान अपनी फसल को फेंकने को मजबूर हैं. किसानों का कहना है कि इस सीजन में फूलों की खासी डिमांड रहती है, लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया. 

Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता जाने पर ब्रजेश पाठक का रिएक्शन, कहा- 'संसद का निर्णय सर्वोपरि है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget