एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बारिश का सिलसिला हुआ कम, अब उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से बदलेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन के लिए बारिश का दौर थम गया है. आज कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश का अनुमान है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों तक हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन, अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर हो रहा है. जिससे एक बार फिर से उमस भरी गर्मी सताने लगी है. प्रदेश में शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. हालांकि 30 अगस्त से मौसम बदलेगा और बारिश का दौर फिर शुरू होगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ शुक्रवार 27 अगस्त को सूबे के पश्चिमी संभाग में आज कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. जबकि पूर्वी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें देखने को मिल सकती है. इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. 

इस दिन से फिर शुरु होगी बारिश

28 और 29 अगस्त को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. लेकिन, 30 अगस्त से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 31 अगस्त से पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर झमाझम बारिश होने का अनुमान हैं. इस दौरान बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 

इन जिलों में कुछ जगहों पर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें होने का अनुमान हैं. 

वहीं नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, कासगंज, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, औरैया, कानपुर, जालौन, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान हैं. 

आज किसी भी जिले में भारी बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी. जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा.  

RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम में बुलाए गए रामगोपाल यादव? सपा नेता ने कहा- मैं जाऊंगा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget