एक्सप्लोरर

RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम में बुलाए गए रामगोपाल यादव? सपा नेता ने कहा- मैं जाऊंगा नहीं

UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के संदर्भ में दावा किया गया है कि उन्हें RSS के एक कार्यक्रम में बुलाया गया है. अब इस पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के दौरान विपक्षी नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को संबोधित करेंगे और विभिन्न विषयों पर संगठन के विचार एवं परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करेंगे. दावा है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव को भी आमंत्रित किया गया है.

इस दावे पर रामगोपाल यादव ने कहा कि उनके पास कोई निमंत्रण नहीं गया है. उनका कहना है कि अगर उनके पास निमंत्रण आता भी है तब भी वह ऐसे किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे.

उधर, बताया गया कि राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज’ है. इसका विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया मंच पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

यूपी में काम करने वालों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार लागू करने जा रही ये जरूरी नियम

आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया प्रमुख सुनील आंबेकर ने कार्यक्रम के बारे में संवाददाताओं को बताया कि तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के दौरान भागवत समाज की विभिन्न 'प्रतिष्ठित हस्तियों' के साथ ‘संवाद’ करेंगे और देश के सामने मौजूद ‘महत्वपूर्ण मुद्दों’ पर अपने विचार रखेंगे.

आंबेकर ने कहा कि वह देश के भविष्य के लिए आरएसएस का दृष्टिकोण सामने रखेंगे और लोगों के साथ साझा करेंगे कि आने वाले दिनों में संगठन अपनी ‘ऊर्जा’ कहां लगाएगा तथा स्वयंसेवकों को किस तरह का काम करने के लिए कहा जाएगा.

उन्होंने कहा, 'इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. हमें उम्मीद है कि इस संवाद के बाद समाज को आरएसएस और उसके कार्यों के बारे में अधिक स्पष्टता मिलेगी.'

1,300 गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद

आंबेकर ने कहा कि इस कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तियों, पूर्व न्यायाधीशों, पूर्व अधिकारियों, खिलाड़ियों और विभिन्न देशों के राजदूतों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 1,300 गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, 'हमने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है जो हमारे साथ लगातार संपर्क में हैं. हमने ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया है.'

आरएसएस नेता ने कहा, 'हमने पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई सहित कई सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और कंवल सिब्बल जैसे पूर्व राजनयिकों को आमंत्रित किया है.'

विभिन्न देशों के राजनयिक भी आमंत्रित

आंबेकर ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाने वाले कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने बताया कि क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

आंबेकर ने कहा, 'हमने अमेरिका, चीन, कुवैत, कजाकिस्तान, नेपाल, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रित किया है.'

Input By : पीटीआई-भाषा/ विवेक राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत
देवरिया में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बच्ची समेत तीन की मौत
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget