एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे और सर्दी ने किया परेशान, अयोध्या में सबसे सर्द रही रात, जानें- आपके शहर का मौसम

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे चला गया है, कई जगहों पर घना कोहरा छाया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सर्दी के साथ ही शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया है. तो वहीं कई जगहों पर घना कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है. राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या, मेरठ तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज 23 दिसंबर को भी मौसम शुष्क ही रहेगा इस बीच कई जगहों घना कोहरा होने और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और पारा नीचे आएगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में आज मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि कई पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है. इस दौरान सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर व आसपास के इलाक़ों में घना कोहरा छाया रहेगा. 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 26 और 27 सितंबर को मौसम संभवत शुष्क ही रहेगा.

पश्चिमी यूपी के कई इलाक़ों में घना कोहरा
यूपी में जहां रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं दिन के समय में शीत लहर और कई जगहों पर कोहरे की मार देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह के समय विजिबिलिटी काफ़ी कम है, जिसकी वजह से आवाजाही में मुश्किलें आ रही है.  मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में क़रीब 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 

अयोध्या में सबसे कम तापमान
पिछले 24 घटों में अयोध्या और फुर्सतगंज सबसे सर्द शहर रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बरेली में न्यूनतम तापमान 7.6, मेरठ में 7.3, मुजफ्फरनगर में 6.2, नजीबाबाद में 6.5, ग़ाज़ीपुर में 6.4, कानपुर, हमीरपुर और फ़तेहपुर में 8.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

UP News: नोएडा में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 9 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget