एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: रुद्रप्रयाग में एक सप्ताह बाद खिली धूप, जगह-जगह फंसे यात्रियों को भेजा गया केदारनाथ धाम

Rudraprayag Weather Update: हरिद्वार से आगे जगह-जगह भूस्खलन ने यात्रा को मुश्किल बना दिया. हाईवे पर जगह- जगह मलबा गिरे हुए हैं. रास्ता साफ करने में प्रशासन की टीम जुटी है.

Kedarnath Yatra 2023: रुद्रप्रयाग में मौसम साफ होने पर केदारनाथ धाम की यात्रा दोबारा शुरू हो गई है. सुबह जगह-जगह फंसे चार हजार से अधिक यात्रियों को केदारनाथ रवाना किया गया. गुरुवार को भीषण बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा था. आज मौसम खुलने के बाद यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड बैरियर से केदारनाथ धाम भेजा गया. केदारनाथ में एक सप्ताह बाद आज शुक्रवार को धूप खिली. धाम पहुंच रहे यात्रियों का कहना है कि हरिद्वार तक आने में दिक्कत नहीं हुई है.

हरिद्वार से आगे जगह-जगह भूस्खलन ने मुश्किल की यात्रा

हरिद्वार से आगे जगह-जगह भूस्खलन ने यात्रा को मुश्किल बना दिया. हाईवे पर जगह- जगह मलबा गिरे हुए हैं. रास्ता साफ करने के लिए प्रशासन की टीम मलबे को हटाने में जुटी है. इन दिनों कांवड़िए भी भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में पुलिस यात्रियों से मौसम के अनुसार यात्रा करने की अपील कर रही है. यात्रियों की सुरक्षा के लिये पैदल यात्रा मार्ग पर जवान भी तैनात किये गये हैं.

बारिश में पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर आने का डर

बारिश में पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा है. खतरे को देखते हुए यात्रियों को मौसम साफ होने पर आगे भेजा जा रहा है. केदारनाथ पहुंचे महाराष्ट्र के यात्री ने बताया कि हरिद्वार तक आने में परेशानी नहीं हुई. उन्होंने बताया कि हरिद्वार से आगे हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. रास्ते पर मलबे का ढेर लग गए हैं. सुरक्षित केदारनाथ पहुंचकर भगवान के दर्शन पर उन्होंने खुशी जताई. सावन के महीने में कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं. रास्ते में हर-हर महादेव के नारों की गूंज है. केदारनाथ धाम में बाबा केदार का दर्शन कर भक्त खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. 

School Closed: उत्तराखंड में 4 दिनों तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget