एक्सप्लोरर

मेरठ में बारिश से जल भराव की समस्या आम जनता के लिए बन रही परेशानी का कारण, वासियों का प्रशासन पर आरोप

मेरठ के नूरनगर अंडरपास में महज कुछ मिनटों की बारिश से जल भराव की समस्या से आम जनता को हो रही परेशानी. लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी तरह की कोई मदद नहीं कर रहा है.

मेरठ: बारिश के चलते नूरनगर अंडरपास का बुरा हाल बना हुआ है. हर बारिश में यहां भीषण जलभराव हो जाता है. अंडरपास में जलभराव से कई इलाके कट जाते हैं. लोग बुग्गी का सहारा लेकर पार करते हैं. आसपास के इलाके में भी होता है भीषण जलजमाव. नूरनगर लिसाड़ीगेट मोहकमपुर के इलाके प्रभावित

नगर निगम से ख़ासे ख़फा हैं मेरठवासी.

यहां जलजमाव में ट्रक तक डूब जाता है. बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है वही नगर निगम की लापरवाही से ये आफत भी लेकर आता है. मेरठ में तो जलभराव का आलम ये है कि यहां कई मोहल्ले जलभराव की वजह से कट जाते हैं. मेरठ के नूरनगर अंडरपास पर तो इतना पानी जमाव हो जाता है कि यहां कई बार ट्रक तक डूबने की नौबत आ गई.

मेरठ में जब जब बारिश होती है ये अंडरपास ऐसे ही लबालब हो जाता है. इस अंडरपास में इतना जलभराव होता है कि कभी-कभी तो बच्चे डूबते डूबते बचे हैं. बारिश में अगर कोई यहां फंसा तो उसकी जान आफत में पड़ जाती है. जलजमाव की वजह से नूरनगर और आसपास के गांवों के रहने वाले लोग बुग्गी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बुग्गी के सहारे लोग नूरनगर का ये अंडरपास पार करते हैं.

आम जनता और छात्रा (कुछ लोग तो ऐसे मिले जो मोटरसाइकिल स्कूटी और कार से इस जलभराव के बीच से गुजर रहे थे. एबीपी ने जब उनसे बात की तो उनका दर्द छलक गया. उन्होंने कहा हम लोग हर वर्ष इस बरसात के मौसम में इस जलभराव की समस्या से जूझते रहते हैं. जिसकी शिकायत हमने प्रशासन और नगर निगम से कई बार की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

वहीं कुछ युवतियों ने कहा कि जलभराव की समस्या से वह बेहद परेशान हैं. वह घर से स्कूटी लेकर नहीं निकलती क्योंकि स्कूटी से इस जलभराव में गिरने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है. और कई लोग तो गाड़ी लेकर के इस पानी में गिर भी चुके हैं और यही वजह है कि लोग इस जमा हुए पानी में स्कूटी बाइक निकालने से डरते है.

इस अंडरपास में जलनिकासी या रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था न होने से आए दिन जलभराव हो जाता है. इससे ख़ासतौर से नूरनगर इलाके के लोगों का आना जाना बंद हो जाता है. लोगों का कहना है कि इन रास्तों को अंडरपास में बदलने की वजह से किसानों से लेकर आम जन परेशान है. स्थानीय लोग सांसद से लेकर सभी अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है.

उधऱ इसी अंड़रपास के साथ-साथ शहर के इलाके में बारिश के मौसम में जलमग्न हो जाते हैं. चाहे वो लिसाड़ीगेट का इलाका हो. मोहकमपुर का इलाका हो या फिर नालों के किनारे बसें मोह्ल्ले हों. यहां रास्ते तो रास्ते लोगों के घरों में घुटनों-घुटनों पानी भर जाता है. लोगों का कहना है कि नगर निगम वक्त रहते नालों की सफाई नहीं करवाता. इसलिए हर बारिश में उन्हें ये झेलना पड़ता है.कई कई इलाकों में तो बारिश से लोग डरते हैं क्योंकि अगर बारिश होगी तो जलभराव भी होगा. और ये जलभराव उनके घर को तहस नहस कर देता है साथ ही इस जलभराव की वजह से मौसमी बीमारियां भी पांव पसारती हैं.

यह भी पढ़ें.

राजस्थान: सीट बदले जाने पर पायलट ने किया बचाव, बोले- सरहद पर सबसे मजबूत योद्ध को भेजा जाता है

चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले आईटीबीपी के 21 जवानों का नाम वीरता मेडल के लिए सरकार को भेजा गया

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget