एक्सप्लोरर

वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस में एसी वेंट से गिरने लगा पानी, यात्री हुए परेशान

UP News: वंदे भारत एक्सप्रेस की छत पानी लीकेज की शिकायत का मामला सामने आया है. रेल मुसाफिरों की शिकायत पर रेलवे ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है.

Varanasi News: देश की चर्चित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर सुर्खियों में है. वाराणसी से दिल्ली जा रही एक वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कोच में ही ऊपरी सतह से पानी गिरता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों द्वारा रेलवे से इसकी शिकायत भी की गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस असुविधा को लेकर यात्रियों की तरफ़ से की गई शिकायत के बाद स्टेशन डायरेक्टर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए टेक्निकल डिपार्टमेंट से पूरी स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगा है औऱ कोच की इस गड़बड़ी को सही कराने के दिशा निर्देश दिए है.

वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी गिरने की शिकायत
वाराणसी से दिल्ली के लिए जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है, जिसमें ट्रैन की  C7 कोच में ऊपरी सतह से पानी गिरने की गड़बड़ी बताई जा रही है. यात्रियों की इस शिकायत को लेकर जब एबीपी न्यूज ने स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता से बातचीत की.

उन्होंने बताया कि वाराणसी से दिल्ली जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज के पास यह शिकायत प्राप्त हुई है. रनिंग ट्रेन के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई है. इसके बाद टेक्निकल डिपार्टमेंट से पूरी स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है और तत्काल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए उसे सही कराने का दिशा निर्देश दिया है. बहुत जल्द टेक्निकल डिपार्टमेंट द्वारा इसके बारे में जो भी स्थिति को अवगत कराया जाएगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यात्रियों की पसंद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बदलते भारत की तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है. देश के एक शहर से दूसरे शहर को कम समय में जोड़ने के लिए यात्रियों की यह पहली पसंद बन चुकी है. हालांकि समय-समय पर अलग-अलग विषयों को लेकर यह ट्रेन अक्सर सुर्खियों में भी रहती है. कभी  असामाजिक तत्वों द्वारा इस ट्रेन पर पथराव अथवा कभी ट्रैन में ही ऐसी असुविधाएं की तस्वीर सामने आती है. फिलहाल वाराणसी से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में मिली इस गड़बड़ी के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में गरजा जीडीए का बुलडोजर, 6 हेक्टेयर बेशकीमती जमीन को करवाया खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget