एक्सप्लोरर

आरओ प्लांट में लाखों लीटर बर्बाद हो रहा है पानी, सरकार के पास नहीं है कोई योजना

आरओ प्लांट में लाखों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने के लिये कोई भी जहमत नहीं उठा रहा है। प्रशासन से सवाल करने पर कहा गया इसे रोकने के लिये कोई कानून नहीं है।

कानपुर, एबीपी गंगा। शहर भले ही पानी की किल्लत से जूझ रहा हो लेकिन लोगों को शुद्ध पानी पिलाने वाले आरओ प्लांट में रोज लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है, जिसे रोकने और दोबारा प्रयोग में लाने के लिए विभाग के पास कोई प्लान नहीं है। दरअसल आरओ प्लांट में पानी साफ होने में 60 प्रतिशत पानी बर्बादी होता है और 40 प्रतिशत ही पानी प्रयोग में लाया जाता है। बर्बाद होने वाला पानी ऐसे ही नालो में जाता है इसके संरक्षण के लिये न ही आरओ प्लांट मालिक और न ही जलकल विभाग के द्वारा किसी तरह की कोई व्यवस्था की गई है। एबीपी गंगा की रिपोर्ट।

देश में पानी की किल्लत है। गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इतनी किल्लत के बावजूद भी साफ और शुद्ध पानी पिलाने वाले आरओ प्लांट में रोज लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

आरओ प्लांट में लोगों को साफ पानी तो जरूर मिल रहा है लेकिन दूसरी ओर पानी की बर्बादी भी हो रही है। शहर में जगह जगह आरओ प्लांट बने हैं लेकिन यहां पर बर्बाद हो रहे पानी के संरक्षण का कोई बंदोबस्त नही है। ये पानी नाले नालियों में ऐसे ही बहता है।

जलकल सचिव आर बी राजपूत पानी की हो रही बर्बादी को मान तो रहे हैं लेकिन उनका कहना है उनके पास ऐसा कोई कानून नहीं है जिससे इसे रोका जा सके। हालांकि वो कह रहे हैं कि लोगों को जागरूक होना चाहिए। वेस्ट हो रहे पानी को कई अन्य कार्यों में प्रयोग में लाया जा सकता है और लोगों को इसका प्रयोग करना चाहिए। जैसे घरों में लोग आरओ में बर्बाद हो रहे पानी का प्रयोग घर की साफ सफाई में करते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget