एक्सप्लोरर

20 लाख की डायमंड ज्वेलरी से भरा बैग लेकर भागा बंदर, घंटों की भागा-दौड़ी के बाद हुआ यह!

Vrindavan News: कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ठाकुर जी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे थे, जब वह पार्किंग में थे तभी बंदर उनका थैला छीन कर ले गया.

Mathura News: वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे अलीगढ़ के आभूषण कारोबारी अभिषेक अग्रवाल की जान उस समय सांसत में आ गई जब एक बंदर 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण से भरा उनका थैला छीनकर भाग गया. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ठाकुर जी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे थे और वह शुक्रवार को लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि जब वह पार्किंग में थे तभी अचानक एक बंदर उनके हाथ से उनका थैला छीन कर ले गया जिसमें 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण थे. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संदीप सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बंदर की घेराबंदी कर घंटों की मशक्कत के बाद बैग सही सलामत हासिल कर उसके मालिक को सौंप दिया.

क्या बोली मथुरा पुलिस

इस मामले को लेकर मथुरा पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज भी जारी की गई है. जिसमें उन्होंने लिखा-"थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा श्री बाँकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालू के कीमती आभूषणो से भरे बैग को जिसे बन्दर छीन कर ले गया था को सकुशल बरामद कर श्रद्धालू के सुपुर्द किया. अवगत कराना है कि थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा, दिनांक 05.06.2025 को अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल जो फूल बंगला बांके बिहारी की सेवा के लिए आए थे."

प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया कि- "बांके बिहारी जी की सेवा करने के उपरांत रास्ते में जाते समय बंदर द्वारा उनका कीमती आभूषणों से भरा बैग छीन लिया गया जिसमें एक हीरे जड़ा हार, दो अंगूठी हीरा जड़ी, तीन पाजेब चांदी की व दो टॉप्स हीरा जड़ी जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से चैक कर झाड़ियों से बरामद कर श्रद्धालू के सुपुर्द किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से श्रद्धालू व उनका परिवार हंसी खुशी प्रसन्न होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए. थाना वृन्दावन पुलिस की इस कार्यवाही श्रद्धालू व उनके परिवार एवं आम जनमानस द्वारा पुलिस की प्रशंसा की."

Input By : पीटीआई भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget