एक्सप्लोरर

Vivek Bindra पर पत्नी से मारपीट का आरोप, घसीटते हुए घर से निकाला, केस दर्ज, Video Viral

Vivek Bindra Case: आरोप है 7 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की किसी बात को लेकर अपनी मां से बहस हो रही थी, तभी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो बिंद्रा ने उसे बेरहमी से पीटा.

Vivek Bindra News: इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra Controversy) विवादों में आ गए हैं. उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस मामले में नोएडा (Noida) के एक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. ये केस विवेक बिंद्रा की पत्नी के भाई ने दर्ज कराया है. इसके साथ ही उनकी पत्नी को पीटने को एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर 21.4 मिलियन फॉलोवर हैं.

विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के थाना 126 में एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर के मुताबिक विवेक बिंद्रा की इसी साल 6 नवंबर, 2023 को यानिका से शादी हुई थी. विवेक बिंद्रा अपने परिवार के साथ सेक्टर 94 में बने सुपरनोवा अपार्टमेंट में रहते हैं. शिकायत के मुताबिक 7 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा देर रात अपनी मां प्रभा से किसी बात को लेकर बहसबाजी कर रहे थे,  बहस बढ़ने के बाद उनकी पत्नी यानिका बीच में आईं और उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की.

पत्नी ने लगाए ये आरोप
आरोप है कि पत्नी यानिका के  बीच बचाव करने पर विवेक बिंद्रा का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. मारपीट में उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं. जिसके बाद यानिका ने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर यानिका के परिजन पहुंचे और उन्होंने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यानिका के भाई की शिकायत पर नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में विवेक बिंद्रा अपनी पत्नी को सोसाइटी के गेट पर बाहर की तरफ धकेलते और घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

IIT Kanpur में Prof. Sameer Khandekar दे रहे थे मंच पर लेक्चर, तभी पड़ा दिल का दौरा, हुआ निधन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget