एक्सप्लोरर

नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद खौफ में गांव वाले, खुद तोड़ रहे हैं अपना आशियाना

सीतापुर में सरयू नदी का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते गांव वाले तनाव में हैं. यही नहीं सरकार द्वारा बाढ़ से निपटने के इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. बल्कि यूं कहा जाए कि, काफी काम अबतक नहीं हो पाया है.

सीतापुर: शनिवार को नेपाल से बैराजों में करीब 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने का खौफ सीतापुर में देखा जाने लगा है. कहते हैं कि इंसान की जिन्दगी बीत जाती है एक आशियाना बनाने में, लेकिन सीतापुर के बाढ़ और कटान प्रभावित इलाके के बासिंदों की बेबसी देखिये कि उन्हें अपने ही हाथों से आशियाने को तोडना पड़ रहा है. वह अपना यह आशियाना विकराल होती सरयू नदी के खौफ में तोड रहे हैं. सीतापुर के कई इलाकों में सरयू कटान कर रही है तो कुछ इलाकों में उफनाने लगी है. लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होने लगे हैं.

समय से पूरी नहीं हो पा रही हैं परियोजनाएं

यह हाल तब है जब यूपी सरकार ने 63 करोड़ से ज्यादा की 8 परियोजनाएं कटान रोकने की दिशा में चला रखी हैं. जल शक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह के निर्देशों के बावजूद समय रहते परियोजनाएं पूरी हो पाना असंभव सा होता जा रहा है. कारण नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से सरयू का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और परियोजनाओं का काम रूकता जा रहा है.

60 फीसदी काम अभी भी बचा है

सीतापुर की तीन तहसीलों महमूदाबाद, बिसवां और लहरपुर की लाखों की आबादी हर साल बाढ़ और कटान का दंश झेलने को मजबूर होती है. इस साल भी कोरोना काल में देर से परियोजनाएं शुरू होने के चलते अभी तक 60 प्रतिशत काम पूरा नहीं हो सका है. इन परियोजनाओं के चलते स्टड का काम कराकर गांव को कटान से बचाना है, लेकिन गांवों के घर कटने शुरू हो गये हैं. तहसील बिसवां के गांव परमेश्वरपुरवा में 4 घर और फौजदारपुरवा में 2 मकान कट चुके हैं. गांव से नदी महज 20 मीटर दूर रह गई है. सरयू का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है हालांकि खतरे के निशान से अभी 70 सेंटीमीटर दूर है. 

आला अधिकारी लगातार कर रहे हैं निरिक्षण

यह हाल तब है, जब 23 मई को इन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह सीतापुर पहुंचे थे और उन्होंने तमाम निर्देश दिये थे. यही नहीं, सिंचाई विभाग की विशेष सचिव अनीता वर्मा 29 मई को परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर चुकी हैं. जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

सोमवार से यूपी में खुल जाएंगे मॉल्स और रेस्टोरेंट, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget