एक्सप्लोरर

मंदिर निर्माण में सहयोग के लिये विश्व हिंदू परिषद चलाएगी महाअभियान, चार लाख कार्यकर्ता जाएंगे घर घर

राम मंदिर के निर्माण का काम शुरुआती दौर में है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लोगों के सहयोग के लिये अभियान चलाने का फैसला किया. इसके तहत विहिप के कार्यकर्ता मकर संक्रांति से घर घर जाकर सहयोग मांगेंगे.

अयोध्या: भगवान श्री रामलला के मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति की सहभागिता को लेकर के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान शुरू करने जा रहा है. इस जन सहभागिता में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग लिया जाएगा. यह सहयोग 10,100, 1000 रुपये के कूपन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के चार लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर लेंगे. इसके लिए मकर संक्रांति से अभियान शुरू होगा, जो माघी पूर्णिमा तक 27 फरवरी तक चलेगा. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा सहयोग राम मंदिर निर्माण में दें, जिससे कि हर व्यक्ति के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण हो सके.

विहिप के चार लाख कार्यकर्ता घर घर जाएंगे

राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब आम आदमी से सहयोग लेगा, जिससे कि हर व्यक्ति राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकें. इसके लिए निम्न वर्ग से लेकर के हर वर्ग के लोगों के लिए सुविधा दी जाएगी. विश्व हिंदू परिषद के चार लाख कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और श्री राम मंदिर निर्माण में लोगों से सहयोग लेंगे. अब इस अभियान को धार देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सोशल मीडिया पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग बढ़-चढ़कर के रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

मंदिर निर्माण में सभी की सहभागिता हो

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए अपील की है. राम मंदिर निर्माण का सपना 500 वर्ष बाद पूर्ण होने जा रहा है. जिसके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लोगों का यह इच्छा है कि हर व्यक्ति के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण हो. भारत सरकार की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है. ट्रस्ट की तरफ से मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक संपूर्ण देश व्यापी अभियान चलाया जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के चार लाख कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे 10,100 और 1000 रुपये के कूपन के माध्यम से आप लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग लेंगे और साथ ही ज्यादा सहयोग देने वालों को ट्रस्ट की तरफ से रसीद दी जाएगी.

ड्राफ्ट, चेक का कर सकते हैं इस्तेमाल

राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोग ड्राफ्ट, चेक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अधिक धनराशि में दान करने वालों को 80G के तहत आयकर में 50% छूट भी मिलेगी. साथ ही श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण में ज्यादा से ज्यादा घरों का योगदान हो. हर व्यक्ति यह कह सके कि उसने राम मंदिर निर्माण में सहयोग किया है.

ये भी पढ़ें.

बदायूं में फिर हुई शर्मनाक वारदात, जागरण में गई नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget