एक्सप्लोरर

बदायूं में फिर हुई शर्मनाक वारदात, जागरण में गई नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप

महिला के साथ हुए गैंगरेप के बाद यूपी के बदायूं में एक और शर्मनाक वारदात हुई है. यहां जागरण में गई एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए गैंगरेप ने प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. उघैती इलाके में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया. इस जघन्य वारदात के बाद एक बार फिर जिले की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है.

किशोरी को अपने घर ले गया आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत चार जनवरी को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक किशोरी पड़ोस में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी. उन्होंने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला पिंटू नाम का लड़का वहां से उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

फरार आरोपी की तलाश जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को परिजन ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पिंटू को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि पिंटू का चचेरा भाई जो कि मामले में सहआरोपी है, वो अभी तक फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

आरोपी के घर से रोती हुई निकली पीड़िता किशोरी के परिजनों के मुताबिक जागरण कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की, कुछ देर बाद पिंटू के घर से लड़की रोती हुई बाहर निकली थी.

ये भी पढ़ें:

मुरादाबाद: रेप के बाद पीड़िता को छत से फेंककर फरार हुआ आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

SIT करेगी गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे की जांच, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget