एक्सप्लोरर

बेहमई कांड में 39 साल बाद आएगा फैसला..जब फूलन देवी ने 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर मारी थी गोली

बेहमई हत्याकांड में फैसला 6 जनवरी 2020 को आने की उम्मीद है। इस हत्याकांड में दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने ठाकुर समुदाय के 20 लोगों को गोली मार दी थी। 1981 में इस घटना को अंजाम दिया गया था

कानपुर, प्रभात अवस्थी। देश के बहुचर्चित नरसंहार बेहमई हत्याकांड पर 6 जनवरी 2020 को फैसला आने की उम्मीद है। 39 साल पहले डकैत से सांसद बनी दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को कानपुर देहात के बेहमई गांव में 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून दिया था। अब इस हत्याकांड पर फैसला आने वाला है। पूरे मामले पर डेढ़ महीने ले चल रही बहस कानपुर देहात के स्पेशल कोर्ट में पूरी हो गयी है।

कानपुर देहात के बीहड़ क्षेत्र बेहमई में हुये इस हत्याकांड के बाद गांव के लोगों ने मरने वालों की याद में एक स्मारक बनाया है। यहां पत्थर भी लगाया गया है जिस पर उनका नाम खुदा है।

बेहमई कांड में 39 साल बाद आएगा फैसला..जब फूलन देवी ने 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर मारी थी गोली

आने वाले फैसले को लेकर सरकारी वकील राजू पोरवाल काफी उत्सुक है। उनका कहना है कि 2011 में जब ट्रायल शुरू हुआ था तब 5 आरोपी थे, जिसमे से एक आरोपी की जेल में ही मौत हो गयी थी और जिस दिन घटना हुई थी, उस दिन दर्ज एफआईआर में पुलिस ने चार गैंग फूलनदेवी, राम औतार, मुस्तकीम और लल्लू गैंग और 35-36 डकैतों को आरोपी बनाया था। सरकारी वकील ने बताया कि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कभी सारे आरोपी एक साथ अदालत में हाज़िर नहीं हो पाए इस वजह से ट्रायल नहीं शुरू हो पाया। राजू पोरवाल ने बताया कि अब चार आरोपी बचे हैं उनके लिए फैसला आने वाला है।

वही डकैतों के वकील रघुनंदन सिंह का कहना है कि 6 जनवरी को फैसला आने वाला है लेकिन इसमें से जो मुख्य आरोपी थे उनकी मौत हो चुकी है और कुछ हाज़िर भी नहीं हुए। जो चार लोग बचे हैं, ये दोषी नहीं है, क्योंकि जो विश्वनाथ है वो घटना के वक्त नाबालिग ही था और भी जो लोग हैं वो मुख्य आरोपी नहीं थे। बाकी जो भी फैसला होगा वो मान्य होगा।

कौन थी फूलन देवी

10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन के घूरा का पुरवा गांव में फूलन देवी का जन्म एक मल्लाह परिवार में हुआ था। फूलन देवी का बचपन बेहद गरीबी में बीता था लेकिन वो बचपन से ही दबंग थीं। 10 साल की उम्र में जब उन्हें पता चला कि चाचा ने उनकी जमीन हड़प ली है तो चचेरे भाई के सिर पर ईंट मार दी थी। फूलन के घरवाले उनकी इस हरकत से इतना नाराज हो गए थे कि महज 10 साल की उम्र में 35 साल बड़े आदमी से शादी कर दी थी। शादी के बाद उनके पति ने रेप किया, धीरे-धीरे फूलन की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें मायके आना पड़ गया।

2001 में फूलन देवी की हत्या कर दी गई बेहमई कांड के बाद बाद फूलन देवी ने मध्य प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। मीरजापुर से लोकसभा की सांसद चुने जाने के पहले वह काफी दिनों तक ग्वालियर और जबलपुर जेल में रहीं। साल 2001 में शेर सिंह राणा नाम के व्यक्ति ने दिल्ली में फूलन देवी के घर के बाहर ही उनकी हत्या कर दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 19 लाख से 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख से 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget