एक्सप्लोरर

धरातल पर नहीं उतर सकी उत्तराखंड सरकार की वात्सल्य योजना, नाराज मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

कोरोना काल में अनाथ हो चुके बच्चों के आश्रय के लिये उत्तराखंड सरकार ने वात्सल्य योजना का ऐलान तो कर दिया, लेकिन अब तक इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है.

देहरादून: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए राज्य सरकार मई माह में ही वात्सल्य योजना लाने का ऐलान कर चुकी है. लेकिन अब तक इस योजना का  शासनादेश जारी न होने की वजह से धरातल पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है, जिसे लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने गहरी नाराजगी जताई है.

मुख्य सचिव को लिखा पत्र

बता दें कि, वात्सल्य योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने के लिए राज्यमंत्री रेखा आर्य की ओर से आज एक पत्र भी मुख्य सचिव उत्तराखंड को लिखा गया है. जिसमें उन्होंने इस योजना का शासनादेश जल्द से जल्द जारी करने या इस योजना का प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत करने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, इस योजना को सही तरह से लागू करने के लिए सभी अन्य विभागों का भी सहयोग जरूरी है.  इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. 

देरी होने पर अनाथ बच्चों के हितों का हनन

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, वात्सल्य योजना के धरातल पर लागू होने में जितना विलंब होगा यह सीधे तौर पर उन अनाथ बच्चों के हितों का हनन होगा, जो कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोकर अनाथ हो चुके हैं.

वहीं, राज्यमंत्री की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि, वात्सल्य योजना के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में अब इस योजना का दायरा भी बढ़ा दिया गया है. इस योजना के तहत अब उन बच्चों को भी लाभान्वित किया जाएगा, जिनकी परवरिश अब तक सिंगल पैरंट कर रहे थे. लेकिन अब कोरोना काल में वह भी गुजर चुके हैं. वहीं, वह बच्चे भी इस योजना के दायरे में आएंगे जिनके माता या पिता दोनों में से एक तो है लेकिन उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है.

ये भी पढ़ें.

UP Unlock Update: अब पूरी तरह अनलॉक हुआ यूपी, सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget