एक्सप्लोरर

Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी का सितम, 45 डिग्री तक पहुंचने वाला है पारा, लोगों की दी गई ये सलाह

Varanasi Weather News: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16 मई से वाराणसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

Varanasi Weather Update: मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पूरे उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. वहीं पूर्वांचल समेत वाराणसी में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16 मई से वाराणसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

पूर्वांचल में वाराणसी सबसे गर्म शहरों में शुमार हो चुका है और बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. इस प्रचंड गर्मी और हीटवेव ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है.

गंगा घाटों पर सन्नाटा

वाराणसी के प्रसिद्ध गंगा घाट, जो आमतौर पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं से गुलजार रहते हैं, अब दोपहर 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक वीरान नजर आ रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण घाटों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है. लोग धूप के प्रकोप से बचने के लिए अपने कामकाज को सुबह जल्दी निपटाने की कोशिश कर रहे हैं. सड़कों पर भी 10 बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगा है. हीटवेव के चलते गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं.

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस हफ्ते वाराणसी में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जो रात में भी उमस और गर्मी का अहसास कराएगा. इस स्थिति को देखते हुए वाराणसी नगर निगम और चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर हैं. लोगों को गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू करने की योजना बनाई है.

बचाव के लिए सावधानी जरूरी

चिकित्सा विभाग ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है. गर्मी से प्रभावित होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने की हिदायत भी दी गई है. वाराणसीवासियों को इस भीषण गर्मी में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget