एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा. सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप पड़ना शुरू हो गया है. साथ ही आज लू चलने की संभावना जताई गई है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. बांदा में तो तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. शनिवार को पूर्वी यूपी के एक या दो जिलों में हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन उससे भी कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में आज (16 मई) मौसम शुष्क रहेगा. सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप देख पड़ना शुरू हो गया है. आज दिनभर लू चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में गर्म लू के थपेड़े परेशान करेंगे. इस क्षेत्र में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रात में भी गर्म हवाएं लोगों की बैचैनी बढ़ा सकती हैं. प्रदेश में अब सतही स्तर पर चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

यूपी में आज बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा और चित्रकूट में हीटवेव के साथ कई जगहों पर रात में भी गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

यूपी में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में बांदा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं वाराणसी, झांसी, कानपुर और गाजीपुर में भी तापमान 42 से 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है यानी आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान करेगी.

साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है.

सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर मायावती की प्रतिक्रिया, BSP चीफ ने बताया शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nainital News: विधायक के बेटे का VIP हनक दिखाना पड़ा भारी, तेज हूटर बजाने पर SDM ने सीज की कार
नैनीताल: विधायक के बेटे का VIP हनक दिखाना पड़ा भारी, तेज हूटर बजाने पर SDM ने सीज की कार
Kanpur News: गैस की कमी से रोलिंग मिल उद्योग पर संकट, कई कंपनियों में उत्पादन आधा, पलायन को मजबूर लेबर
गैस की कमी से रोलिंग मिल उद्योग पर संकट, कई कंपनियों में उत्पादन आधा, पलायन को मजबूर लेबर
UP Weather: यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, नोएडा-आगरा समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए बादल
यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, नोएडा-आगरा समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए बादल
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget