एक्सप्लोरर

शंकराचार्य ने 'अल्लाह' को बताया संस्कृत शब्द, बोले-मां दुर्गा का आह्वान करने के लिए होता है इस्तेमाल

Varanasi: शंकराचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि, शास्त्री हिंदुओं को भटकने से बचा रहे हैं. उनके काम को ठीक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे चमत्कार करते हैं.

Uttar Pradesh News: हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद-चर्च, धर्मांतरण, घर वापसी, सनातन आदि की चल रही चर्चाओं के बीच संत महात्मा भी अपने बयान देनें में पीछे नहीं रह रहे हैं. कभी संस्कृत को लेकर, कभी धार्मिक किताब को लेकर तो कभी किसी राजनेता के विवादित बयान पर चर्चाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच पुरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Jagadguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) ने भी यूपी के वाराणसी (Varanasi) में एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने दावा किया कि 'अल्लाह' शब्द संस्कृत का है और इसे मां दुर्गा के आह्वान के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि, 'अल्लाह' शब्द मातृ वाचक और शक्तिवाचक शब्द है. 

धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही. उन्होंने धर्म पर सवाल उठाने वालों को संस्कृत व्याकरण का अध्यन करने की सलाह दी और सभी के पूर्वजों को सनातनी वैदिक आर्य बताया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एक ही है और बाकी सब पंथ हैं. साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को भटकने से बचा रहे हैं. शास्त्री के काम को ठीक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे चमत्कार करते हैं. वे हमेशा कहते हैं कि हनुमान जी की कृपा है.

क्या कहा था अरशद मदनी ने 
बता दें कि निश्चलानंद का यह बयान जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लाह और ओम एक हैं. शंकराचार्य ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वालों को चाणक्य नीति का अध्ययन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि उनलोगों में हिम्मत है तो बाइबल और कुरान पर कटाक्ष करके दिखाएं. धर्म और राजनीति एक दूसरे से अलग नहीं हैं और धर्म के बिना राजनीति हो ही नहीं सकती. उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा. 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच साथ दिखे ब्रजेश पाठक, देखते ही ऐसा दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget