एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, धारा 370 और डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला, उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण करके सत्ता में आने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के कामों की सरहना की.

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35A कैंसर जैसी बीमारी की तरह रहा जिसको प्रधानमंत्री मोदी जी की नेतृत्व में खत्म किया गया. कांग्रेस पार्टी ने निरंतर बाबा साहब का अपमान किया हैं. चाहे संविधान सभा हो या चुनावी मैदान.
 
वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के युवराज और खुद कांग्रेस पार्टी दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन है. आरक्षण के प्रति कांग्रेस का जो रवैया रहा है वह पूरे देश ने देखा है, जबकि भाजपा संविधान की सच्ची पुजारी है. बीजेपी बाबा साहब के प्रति समर्पित रहने वाली पार्टी है. संविधान का सदुपयोग और सम्मान अगर किसी ने किया है तो बीजेपी ने किया है. जबकि कांग्रेस पार्टी ने निरंतर अपमान किया है.  
 
डॉ मनमोहन सिंह कों नहीं दी गई सच्ची श्रद्धांजलि - केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद अभी उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी, लेकिन उनके स्मारक बनाने का ढोंग किया गया. यह बहुत दुखद है. जबकि कांग्रेस को सच्ची श्रद्धांजलि अगर अर्पित करनी थी तो क्यों नहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का नाम उन पर रखा गया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए. जबकि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण करके सत्ता में वापस आना चाहा. भारत की आन बान शान तिरंगे का मान सम्मान सभी क्षेत्रों में बढा है. ओबीसी समाज से आने वाला व्यक्ति कैसे प्रधानमंत्री बन गया, यह कांग्रेस पार्टी को पच भी नहीं रहा है. निश्चित तौर पर 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा.
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इससे अखिलेश यादव को जलन हो रही है. अखिलेश यादव के 2027 में सत्ता में आने की जो उम्मीद है वह 2047 तक खत्म हो चुकी है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget