एक्सप्लोरर

Varanasi Tent City: वाराणसी टेंट सिटी में है ये आलीशान सुविधाएं, इस वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

Varanasi News: वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के मुताबिक टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटक गंगा आरती कर सकेंगे इसके साथ ही उन्हें काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन भी कराए जाएंगे.

Varanasi Tent City: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन टूरिज्म को नया आयाम देने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है, पीएम मोदी 13 जनवरी को वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे. शहर में बढ़ते हुए पर्यटन को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी का निर्माण वाराणसी के गंगा घाट के दूसरे किनारे रेत पर कराया जा रहा है. इस टेंट सिटी को तीन कैटेगरी में बनाया जा रहा है जिसमें 150 कमरे होंगे. जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होंगे. यहां ठहरने वाले पर्यटकों को विशेष व्यवस्था प्रशासन द्वारा दी जाएगी. 

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटक गंगा आरती कर सकेंगे, तो वही सुबह बनारस की आरती भी कर सकेंगे. यहां रहने वाले पर्यटकों को काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे. टेंट सिटी की बुकिंग ऑनलाइन के साथी ऑफलाइन भी रखी गई है, जो कि पर्यटकों के लिए 15 जनवरी से बुक की जा रही है. इनका किराया 8,000 रुपये से शुरू होकर 30,000 हजार रुपये प्रतिदिन तक रखा गया है. इसके साथ ही विशेष आयोजनों पर किराये में बढ़ोतरी होती रहेगी. 

टेंट सिटी में होंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

दरअसल वाराणसी में गंगा पार यूपी की पहली टेंट सिटी बसाई जा रही है. इस टेंट सिटी में पर्यटक फाइव स्टार होटल जैसी लक्जरी सुविधाएं ले सकेंगे. टेंट सिटी में अलग-अलग विला बनाए जा रहे हैं. टेंट सिटी में रुकने के लिए पर्यटक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए tentcityvaranasi.com  वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कराई जा सकती है. 

ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे पर्यटक
वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी से लोग इस टेंट सिटी में ठहर सकेंगे. इसके लिए फिलहाल ऑनलाइन मोड में बुकिंग शुरू हो गई है. जल्द ही वाराणसी के रविदास घाट और नमो घाट पर भी इसके लिए काउंटर बनाए जाएंगे. जहां से पर्यटक टेंट सिटी में बुकिंग करा सकेंगे. वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि टेंट सिटी का काम 10 जनवरी तक पूरा हो जाएगा.

मिल सकेंगी ये सारी सुविधाएं
इसके लिए वीडीए अन्य विभागों के साथ मिलकर वहां सीवेज, पानी और बिजली के अलावा अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया है. बाकी टेंट सिटी को लगाने का काम दो निजी कंपनियों के जरिए पीपीपी मॉडल पर किया जा रहा है. इसकी बुकिंग का काम भी वही कंपनी करेंगी. इस सिटी में इन लक्जरी विला के अलावा योग सेंटर, हॉल, जिम और स्पा, आर्ट गैलरी, कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड भी लगाया जाएगा. जिसपर लोग गंगा में डुबकी लगा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- Watch: सपा ने शेयर किया बीजेपी विधायक का वीडियो, हत्या करने और मारने के लिए भड़के का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget