एक्सप्लोरर

वाराणसी: अवैध संबंध में बाधा बनने पर हुई थी मासूम की हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

Varanasi News:वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत 10 साल के मासूम सूरज के लापता होने की सूचना मिलती है. जिसके बाद उसके परिवार की तरफ से निकटतम थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है.

वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे मानवता और रिश्तो को शर्मसार करके रख दिया है. इसकी शुरुआत 10 साल के बच्चे की गुमशुदगी से होती है. बच्चा जैसे ही लापता होता है उसके गुमशीदगी की रिपोर्ट मां के द्वारा दर्ज कराई जाती है.

पुलिस द्वारा खोजबीन और पूछताछ में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जाता है, जिसका उसकी मां के साथ अवैध संबंध रहता है. और फिर पता चलता है कि उस व्यक्ति ने ही मासूम सूरज की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस उसे जब घटनास्थल पर पूछताछ के लिए ले जा रही ही तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी, जिस पर जबाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी है.

अवैध संबंध में बाधक बना मासूम सूरज

वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत 10 साल के मासूम सूरज के लापता होने की सूचना मिलती है. जिसके बाद उसके परिवार की तरफ से निकटतम थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है. टीम गठित करके पुलिस द्वारा सूरज की तलाश की जाती है, फिर साक्ष्यों के आधार व पूछताछ के बाद एक व्यक्ति फैजान को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाता है.

पूछताछ में फैजान बताता है कि बच्चे की मां के साथ उसका अवैध संबंध है. और उसने ही 10 साल के सूरज की सुनसान जगह पर हत्या कर दी. क्योंकि बच्चा उनके संबंधों में बाधक बन रहा था. इस बात का उसे डर था कि उनके बीच संबंधों के बारे में बच्चा कहीं पिता को न बता दें और इसीलिए उसने सुनसान जगह पर बच्चे की हत्या कर दी.

मासूम के हत्यारे फैजान का एनकाउंटर

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फैजान को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था. जिस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है. चिकित्सा केंद्र पर उसका उपचार कराया जा रहा है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी. आरोपी फैजान ने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget