एक्सप्लोरर

Varanasi News: सिगरा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प, अब बारिश की वजह से नहीं होगा खेल प्रभावित

UP News: वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट कांप्लेक्स में एक अत्याधुनिक स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. जिससे बारिश के बाद भी खेल जल्दी से शुरू किया जा सकेगा.

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय मैच में कभी-कभी बारिश की वजह से खेल प्रभावित होता है. इतना ही नहीं कई ऐसे भी देश है जहां पर सही समय पर बारिश के पानी का निकास न होने की वजह से मैच रद्द भी करना पड़ता है. लेकिन अब  वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट कांप्लेक्स में ऐसा स्टेडियम तैयार हो रहा है, जहाँ हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम की मदद से बहुत कम समय में फील्ड का पानी सुखाया जा सकेगा. यानी बारिश रुकने के बाद ज्यादा देर तक खेल प्रभावित नहीं होगा. दरअसल वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट कांप्लेक्स में मल्टी स्पोर्ट्स ,मल्टी लेवल आधुनिक स्टेडियम का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है.

वाराणसी शहर में सिगरा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है. जिसका खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी निरीक्षण व प्रथम चरण का उद्घाटन किया था. स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस स्टेडियम में 30 से अधिक इंडोर खेल खेलने की सुविधा है. इसके अलावा आउटडोर खेल खेलने के लिए भी स्टेडियम को आकर्षक रूप में तैयार किया जा रहा है. इस स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल के तौर पर तैयार किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 350 करोड़ रुपए है. 

क्या बोले स्मार्ट सिटी प्रबंधक डी.डी. वासुदेवन
वहीं वाराणसी के स्मार्ट सिटी मुख्य प्रबंधक डॉक्टर डी.डी. वासुदेवन ने बताया कि स्टेडियम में अनेक ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे बाकी स्टेडियम से अलग बना रहे हैं. यहां पर अत्याधुनिक सुविधा वाला हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है जिसकी मदद से बारिश के बाद सिर्फ 25 से 30 मिनट के अंदर ही सतह से पानी को निकाला जा सकेगा. जिसकी मदद से बारिश की वजह से खेल अधिक प्रभावित नहीं होगा. इसके अलावा मिट्टी की जगह मैदान में रेत का उपयोग किया गया है, जिसकी मदद से बेहतर स्थिरता और खेलने की स्थिति खिलाड़ियों को प्रदान की जा सकेगी.

 पूर्वांचल के पहले स्टेडियम में ऐसी व्यवस्था
 वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रथम चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जा चुका है, जबकि दूसरा और तीसरे चरण का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा होने वाला है. यह पूर्वांचल का ऐसा पहला स्टेडियम होगा जहां पर हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था देखने को मिलेगी. निश्चित ही इस स्टेडियम की अत्याधुनिक सुविधाएं अन्य स्टेडियम से काफी अलग देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ओपी राजभर के करीबी विधायक पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर! STF रख रही निगाह, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget