एक्सप्लोरर

वाराणसी में सावन के महीने में यह प्राचीन शिव मंदिर है सूना, नहीं हो रहा पूजा-पाठ

UP News: वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में मिले इस प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का विषय पूरे देश में सुर्खियों में था. क्योंकि मदनपुरा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य व संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है.

प्राचीन शहर वाराणसी में अनेक ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनका पौराणिक महत्व है. इसी क्रम में बीते जनवरी माह में प्रशासन की सूझबूझ और दो समुदाय के आपसी सहमति के साथ एक प्राचीन मंदिर का ताला खुला था लेकिन हैरानी की बात यह है कि महीनों बाद भी सावन जैसे पवित्र माह में भी यह मंदिर में पूजा पाठ नहीं हो रहा है.

वैसे काशी वालों के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मदनपुरा क्षेत्र का सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सावन माह में भी सूना पड़ा है. बीते दिसंबर जनवरी माह में हिंदू संगठन की तरफ से वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में सालों से बंद प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर खोलने की मांग की गई थी. इसकी अगुवाई कर रहे थे सनातन रक्षा दल के अजय शर्मा.

यह मंदिर इसलिए भी चर्चा का विषय बना क्योंकि आसपास भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय की दुकान और मकान है. हालांकि यह मामला जब प्रशासन तक पहुंचा तो प्रशासन ने भी सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों से बातचीत करके बिना किसी आपत्ती के मंदिर का ताला खुलवा दिया.

मंदिर में पूजा पाठ से दूसरे पक्ष को कोई आपत्ति नहीं

दूसरे पक्ष ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर में पूजा पाठ होने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. 8 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 1.30 बजे सबकी मौजूदगी में मंदिर का ताला खुल गया, जिस दौरान लोगों ने उत्साह और उद्घोष के साथ बाबा के शिवलिंग का अभिषेक किया. 

8 जनवरी के बाद से अभी तक मंदिर में शुरू नहीं हुई पूजा

हालांकि उस दौरान खरमास की तिथि थी इसलिए विद्वानों की सलाह पर पुनः बाबा का कपाट बंद करके मंदिर में पूजा की मांग करने वाले लोगों को चाभी सौंप दी गई. जब यह विषय चर्चा में आया तो अन्य हिंदू संगठन के लोग भी इस मामले लेकर सामने आए थे. लेकिन 8 जनवरी के बाद से अभी तक मंदिर में पूजा पाठ शुरू नहीं हो पाया.

खरमास बीतने के बाद सावन में भी पूजा शुरू नहीं

वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में मिले इस प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का विषय पूरे देश में सुर्खियों में था. यह इसलिए भी क्योंकि मदनपुरा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य व संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. और मंदिर का ताला खोलने की मांग के बीच बिना किसी आपत्ती के यह मंदिर खुल गया था.  माना गया कि काशी को एक और पौराणिक धार्मिक स्थल से जुड़ने का अवसर मिलेगा. लेकिन भगवान शंकर का सबसे प्रिय अवधी सावन माह में भी इस मंदिर में पूजन नहीं हो रहा है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय है. 

नियमित तौर पर यहां पूजन क्यों नहीं हुआ?

काशी वालों का कहना है कि जब बिना किसी आपत्ति के यह मंदिर खुल गया है तो नियमित तौर पर यहां पूजन क्यों नहीं हुआ. आखिर में ऐसी कौन सी वजह है जो मंदिर में दैनिक पूजा पाठ में बाधा उत्पन्न कर रही है. फिलहाल भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था रखने वाले लोगों को इस बात का इंतजार भी है कि यहां अन्य शिवालियों की तरह पूजा पाठ होता रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget