एक्सप्लोरर

Varanasi: राम मंदिर आंदोलन में मृत कार सेवकों की तृप्ति के लिए होगा रुद्राभिषेक, काशी में देशभर से जुटेंगे साधु-संत

Varanasi News: 2 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक और अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. अखिल भारतीय संत समिति ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में देशभर से साधु-संत जुटेंगे..

UP News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम जोर शोर से चल रहा है. जनवरी 2024 में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माहौल को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस बीच अखिल भारतीय संत समिति ने भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में बड़े कार्यक्रम करने का ऐलान किया है. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अयोध्या आंदोलन के दौरान मारे गए कार सेवकों की आत्मा की शांति के लिए रुद्राभिषेक होगा. 2 नवंबर को देशभर के सैकड़ों साधु-संत भोलेनाथ की नगरी काशी में वैदिक विधि-विधान से अनुष्ठान और रुद्राभिषेक करेंगे.

कार सेवकों के मोक्ष के लिए रुद्राभिषेक 

अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से बताया गया है कि 2 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक और अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. धार्मिक कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य राम मंदिर आंदोलन में मारे गए कार सेवकों की आत्मा की तृप्ति है. निहत्थे कार सेवकों की 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कार सेवकों नकी आत्मा की शांति के लिए साधु संत भगवान काशी विश्वनाथ के दरबार में रुद्राभिषेक करेंगे.

 साधु-संत करेंगे सनातन धर्म पर चर्चा

अखिल भारतीय संत समिति ने आगे बताया कि राम मंदिर आंदोलन में कार सेवकों के योगदान और संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. अनुष्ठान और रुद्राभिषेक के माध्यम से नई पीढ़ी को भी संदेश देना है कि राम मंदिर निर्माण में कार सेवकों का कितनी अहम भूमिका रही है.

उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक होगा. रुद्राभिषेक के बाद तीन दिवसीय संस्कृति संसद का भी आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम 3 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा. संस्कृति संसद में देश और विदेश के साधु- संत शिरकत करेंग. तीन दिवसीय संस्कृति संसद में साधु-संत सनातन धर्म और भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. 

बर्फीली पहाड़ियों में ध्यान लगाए बैठे नजर आए, आदि कैलाश की धरती पर पीएम, देखें शानदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget