एक्सप्लोरर

बर्फीली पहाड़ियों में ध्यान लगाए बैठे नजर आए, आदि कैलाश की धरती पर पीएम, देखें शानदार वीडियो

PM Modi In Uttarakhand: राज्य में 4200 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है. पीएम मोदी ने ग्रामीणों से भी मुलाक़ात की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा-अर्चना की.  पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुमांउ क्षेत्र में अपने दिन भर के दौरे के दौरान सीमांत गुंजी गांव भी जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर भी जाएंगे. जागेश्वर से वह वापस पिथौरागढ़ जाएंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे.

पहली बार भारत चीन सीमा के इस गांव में पहुंचे प्रधानमंत्री

भारत-चीन सीमा पर पिथौरागढ़ में पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले पीएम हैं. उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बलों के जवान धरती के साथ ही आसमान से भी निगरानी रख रहे हैं. इसके लिए ज्योलिंगकोंग में वायुसेना की टीम भी डेरा डाले हुए हैं. वायुसेना के तीन से चार सदस्यीय टीम ज्योलिंगकोंग में मौजूद हैं, जो पीएम के पहुंचने के बाद आसमान से नजर रखेंगे.

समुद्रतल से 15हजार से अधिक ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकोंग में इन दिनों भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सेना के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों ने यहां सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मुस्तैदी से नजर रखी है. पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात सेना-आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की. आईटीबीपी के जवानों से भी पीएम ने बातचीत की. बाद में प्रधानमंत्री जागेश्वर के लिए रवाना हुए है.

 स्थानीय उत्पादों को सराहा

पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर पिथौरागढ़ जिले में स्थित गुंजी गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात भी की. पीएम ने पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए. पीएम मोदी ने ग्रामीणों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों की भी जमकर सराहना की.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी उतरा खंड के दौरे पर कई बार आ चुके हैं. इसके अलावा वह सीमा पर जवानों से भी मुलाक़ात करते रहे हैं. पिछले कई सालों से पीएम मोदी की दिवाली सेना के जवानों के साथ सीमा पर ही बीतती है.

 ये भी पढ़ें:Israel Hamas War: पुराना दोस्त तो फलस्तीन था, फिर इजरायल के साथ क्यों हैं पीएम मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget