एक्सप्लोरर

वाराणसी के गंगा घाट पर रंगोली और तिरंगों से गूंजा नाम, शुभांशु शुक्ला के लिए देश का प्यार

Varanasi News:काशी के गंगा घाट उस पार नमामि गंगे की टीम की तरफ से आकर्षक रंगोली बनाकर शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी गई. उस रंगोली पर अंतरिक्ष के इस मिशन की झलक को दर्शाया गया था.

UP News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लिए देशभर के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है. जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनसे संवाद किया है, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों की तरफ से शुभांशु शुक्ला का अलग-अलग माध्यम से उत्साह वर्धन किया जा रहा है. इसी क्रम में काशी के गंगा घाट उस पार आकर्षक  रंगोली बनाकर अंतरिक्ष सफर के लिए शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी गई.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफर पर निकले भारत के शुभांशु शुक्ला ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. जहां एक तरफ देश के नामचिन हस्तियों ने शुभांशु शुक्ला और उनके परिवार को इस ऐतिहासिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी है. वहीं दूसरी तरफ देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है. इसी क्रम में काशी के गंगा घाट उस पार नमामि गंगे की टीम की तरफ से आकर्षक रंगोली बनाकर शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी गई. उस रंगोली पर अंतरिक्ष के इस मिशन की झलक को दर्शाया गया था. गंगा घाट उसपार मौजूद दर्जनों की संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया था. इसके अलावा भारत माता की जय, वंदे मातरम का जय घोष भी किया जा रहा था.

भारतवासियों के दिल के करीब है शुभांशु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभांशु शुक्ला से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको पृथ्वी माता की परिक्रमा लगाने का सौभाग्य मिला है. आज आप भले भारत भूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिल के सबसे करीब हैं.

कौन हैं शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री हैं, जो लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से शिक्षा प्राप्त की. 2006 में वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुए, उनके पास Su-30 MKI, MiG-21, Jaguar आदि उड़ाने का 2000 घंटे से अधिक अनुभव है. वे ISRO के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं. 25 जून 2025 को Axiom-4 मिशन के तहत वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे, जो भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget