एक्सप्लोरर

BHU Rape Case: IIT बीएचयू की छात्रा से रेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, बंदूक दिखाकर किया था रेप, बनाया था वीडियो

Banaras Hindu University: वाराणसी पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आईआईटी बीएचयू में छात्रा से रेप करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) की छात्रा के साथ बीते महीने गैंगरेप की घटना हुई थी. इस घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था. लेकिन बीते करीब दो महीने से पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. शनिवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

नवंबर महीने की शुरूआत में आईआईटी बीएचयू में एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई. तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो भी बनाया है. घटना के विरोध में काफी छात्र सड़क पर उतर आए. छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. 

अब वाराणसी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोपी है. घटना के बाद इनकी तस्वीर भी सामने आई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

UP Politics: यूपी में इस सीट पर चुनाव लड़ेगी JDU? INDIA गठबंधन में रखेगी मांग, इस वजह से तेज हुई चर्चा

लंका थाने में दर्ज हुई FIR
हालांकि घटना के बाद बीएचयू में जमकर बवाल हुआ था. छात्रों के धरना-प्रदर्शन से पुलिस भी हरकत में आ गई थी. छात्रों ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया था. कक्षा और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया था. पूरे कैंपस की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी.

छात्रा की ओर से बयान में बताया गया था कि बुधवार रात 1:30 बजे वह अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली थी. कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास उसका दोस्त मिला था. हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई. उस पर तीन लड़के सवार थे.

पीड़िता ने बताया था कि उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया और गलत हरकत की. जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी. इस मामले को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL--पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget