एक्सप्लोरर

वाराणसी: गुलाबी मीनाकारी से मिलेगी महिलाओं को नई उड़ान, हजारों को मिल चुका है प्रशिक्षण

UP News: वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी अब विश्व-प्रसिद्ध है, जहाँ अलग-अलग उत्पाद बनाए जाते हैं। इस कला से महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. वहीं इस कला से नई पीढ़ी को रोजगार का अवसर मिल रहा है

Varanasi News: बनारस की गुलाबी मीनाकारी को आज पूरे विश्व में पहचान मिल चुकी है. इस हुनर के आधार पर तैयार किए गए अलग-अलग मॉडल, ज्वेलरी और विशेष गिफ्ट आइटम विश्व के कोने-कोने में बसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. अब शहर की इस विरासत से महिलाएं भी जुड़कर अपने जीवन को एक नई राह प्रदान करते नजर आ रही हैं. विशेष तौर पर नई पीढ़ी भी इससे जुड़कर अपने जीवन में एक रोजगार का अवसर प्राप्त कर रहीं है. वर्तमान में गुलाबी मीनाकारी से हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण मिल भी चुका है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है.

व्यक्ति विशेष के प्रमुख आयोजन के साथ-साथ देश के प्रमुख त्योहार, अनुष्ठान पर भी गुलाबी मीनाकारी से बने ज्वेलरी,  गिफ्ट आइटम और मॉडल की खूब डिमांड रहती है.  काशी में महिलाओं द्वारा गुलाबी मीनाकारी से बने ज्वेलरी प्रशिक्षण के लिए ज्यादा प्राथमिकता दिखाई जा रही है. इसकी प्रमुख वजह है की अलग-अलग मटेरियल से बनाए जाने वाले ज्वेलरी मॉडल को आसानी से सीखा जा सकता है. निश्चित ही गुलाबी मीनाकारी की मदद से महिलाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ उनके जीवन को एक नई उड़ान मिलती नजर आ रही है.

क्या बोले कुंज बिहारी
बनारस के गुलाबी मीनाकारी क्षेत्र में दशकों से कार्य कर रहे कुंज बिहारी ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि आज गुलाबी मीनाकारी पर बने ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम और अलग-अलग मॉडल को देश दुनिया में खूब पसंद किया जाता है. विशेष तौर पर लोग अपने प्रमुख आयोजन में इसे जरूर शामिल करते हैं. इसी क्रम में काशी की महिलाओं व बेटियों को गुलाबी मीनाकारी क्षेत्र में स्वरोजगार का बेहतरीन अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है.

बीते 27 वर्षों से लगभग 2000 महिलाओं ने गुलाबी मीनाकारी से जुड़े कार्यों पर प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है और वह स्वयं इस क्षेत्र में अपना व्यवसाय निर्धारित कर आगे बढ़ रही हैं. हमारे यहां दोपहर 1:00 से 4:00 तक आने वाले लोगों को गुलाबी मीनाकारी पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें जनपद के NIFT,व अन्य कॉलेज की छात्राएं भी पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहीं हैं. वर्तमान में 18 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण उन्हें निशुल्क प्राप्त हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की मदद से उन्हें समय-समय पर स्टाइपेंड भत्ता मिलता है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज: स्पा सेंटर के अंदर हो रहा था गलत काम, यूगांडा की महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चों ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को झुका दिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
'बच्चों ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को झुका दिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget