एक्सप्लोरर

वाराणसी: पेंशन धारक अब घर बैठे ही दे सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र, जानें कैसे

काशी में शुरू हुई सेवा देश की जरूरत है. आने वाले दिनों में देश के प्रत्येक हिस्से में अगर ये सेवा लागू हो तो निश्चित तौर पर पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी.

वाराणसी: अगर आप पेंशन धारक हैं और आपको अपना जीवित प्रमाणपत्र देने के लिए कोषागार तक आना पड़ रहा है तो निराश मत होइए. वाराणसी के डाकघर ने ऐसी सेवा की शुरुआत की है जो आपको घर बैठे ही ई जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा दे रहा है. इसके माध्यम से कोरोना काल में बाहर जाने की मशक्कत नहीं झेलनी होगी. बल्कि घर में बैठकर ही पोस्ट आफिस सुविधा के माध्यम से अपना काम पूरा कर सकेंगे.

नवम्बर-दिसम्बर माह में जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए जाना होता है कोषागार

रिटायरमेंट के बाद शरीर परेशानियों से जूझ रहा हो और जीवित रहने के प्रमाण की हाजिरी कहीं न कहीं पेंशनधारकों की परेशानी का कारण बनती है. कोरोना काल तो और भी डरा रहा था. ऐसे में वाराणसी में शुरू हुई सेवा को वरदान माना जा रहा है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से ये सेवा शुरू हो रही है और पेंशनधारक इस सेवा को लेने के लिए अपने स्थानीय पोस्टमैन को काल करके बुला सकते हैं. इसके अलावा पोस्ट इन्फो एप के माध्यम से पोस्टमैन को बुला सकते हैं.

इतना ही नहीं टोल फ्री नम्बर 155299 पर भी काल कर सकते हैं. आपकी एक काल पर डाकिया आपके द्वार पर आएगा. डिजिटल माध्यम से आपके जीवित प्रमाण की जानकारी आपके संबंधित विभाग को दे दी जाएगी और पेंशन सुचारू रूप से आती रहेगी. पोस्टमास्टर जनरल केके यादव की मानें तो ये सेवा इस समय लोगों की जरूरत है.

पेंशनधारक ले रहे लाभ

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा का लाभ इन दिनों पेंशनधारी ले रहे हैं. अपने घरों से पोस्टमैन को काल करके लोग बुला रहे हैं और पोस्टमैन ऑनलाइन सेवा के माध्यम से अंगूठे के निशान ले रहा है. इसके साथ ही इनका ब्यौरा संबंधी विभागों को भेज दिया जा रहा है. सेवा की शुरुआत के साथ ही सैकड़ो लोग इससे जुड़ चुके हैं.

लोगों के लिए राहत बनी सेवा

काशी में शुरू हुई सेवा देश की जरूरत है. आने वाले दिनों में देश के प्रत्येक हिस्से में अगर ये सेवा लागू हो तो निश्चित तौर पर पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

अयोध्या: दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी, दीप जलाने में अवध विश्वविद्यालय रच सकता है इतिहास

यूपी: अच्छी खबर, दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, किया बोनस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget