एक्सप्लोरर

अयोध्या: दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी, दीप जलाने में अवध विश्वविद्यालय रच सकता है इतिहास

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण शुरु होने के बाद योगी सरकार दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है. इस दौरान रामायण के प्रसंगों की झांकियां भी निकाली जाएंगी.

अयोध्या. अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारी पूरे जोरों के साथ शुरू कर दी गई है. इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा क्योंकि राम मंदिर विवाद पर फैसले और मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है. योगी सरकार दीपोत्सव बेहतर बनाने की तैयारी में है, क्योंकि दीपोत्सव में कोरोना का साया भी चल रहा है, इसलिए दीपोत्सव में आने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पास निर्गत किया जाएगा. बिना पास के दीपोत्सव में शामिल होने की अनुमति नहीं है. मुख्यमंत्री सर्वप्रथम राम जन्मभूमि संध्याकाल की आरती करेंगे और राम जन्मभूमि परिसर में गोबर के दीपक जो सरकारी गौशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं, उनको जलाकर के दीपोत्सव का आगाज होगा. 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब राम जन्मभूमि परिसर में बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगे.

रामायण के प्रसंगों की निकलेंगी झांकियां

चौथे दीपोत्सव के सारे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा साकेत महाविद्यालय से, रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकलेंगी तो राम की पैड़ी पर साढे पांच लाख दीपक जलाकर फिर अवध विश्वविद्यालय कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा. राम और सीता के स्वरूप पुष्पक विमान से राम कथा पार्क पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे और फिर भगवान राम का राम राज्याभिषेक किया जाएगा.

जिलाधिकारी खुद देख रहे हैं सभी इंतजाम

दीपोत्सव की तैयारी की कमान जिलाधिकारी ने अपने हाथ में ले रखी है. ऐसे में जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा ने बताया कि कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, इसकी तैयारी की गई है. दीपोत्सव में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कितने लोग शामिल हो सकते हैं, उनसे भी आधी संख्या में लोगों को दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पास जारी किया जाएगा. बिना पास के पर्यटक को या किसी भी व्यक्ति को दीपोत्सव में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय का अहम योगदान होगा. पिछले साल 4 लाख 26 हजार दीपक जलाकर के विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला अवध विश्वविद्यालय एक बार फिर अपने ही कीर्तिमान को दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेगा. इस बार साढे पांच लाख दीपक राम की पैड़ी के घाटों पर चलाए जाएंगे. पिछली बार 12 घाटों पर दीपक जलाया गया था. इस बार घाटों की संख्या 24 है. इस काम में दस हजार वालंटियर का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसमें आठ हजार वालंटियर सक्रिय भूमिका रहेंगे और 2 हजार वालंटियर को रखा जाएगा. इस बार घाटों पर रचनात्मक कलाकारी देखने को मिलेगी. घाटों पर भगवान राम के मंदिर का मॉडल, पुष्पक विमान, राम दरबार की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं. इनके ऊपर दीपक जलाए जाएंगे. विश्वविद्यालय अपने ही कीर्तिमान को दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेगा.

राम जन्मभूमि में छोटी दीपावली के मौके पर राम लला की आरती मुख्यमंत्री उतारेंगे उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में गोबर से बनाए गए दीपक जलाए जाएंगे. यह दीपक सरकारी गौशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं. 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब राम जन्मभूमि परिसर में बड़ी संख्या में दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

देहरादून: त्यौहारी सीजन में ट्रेनों से भीड़ नदारद, कोरोना काल के चलते पहले ही लौट चुके हैं प्रवासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget