एक्सप्लोरर

वाराणसी से 'एक देश एक चुनाव' का आगाज: BJP के दिग्गज नेताओं का अभियान, पूर्वांचल से बिहार तक संदेश

Varanasi News:वाराणसी को केंद्र बनाकर BJP के दिग्गज नेता 'एक देश एक चुनाव' की अहमियत को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं. पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक इस नीति का संदेश देने की रणनीति बनाई गई है.

One Nation One Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब 'एक देश एक चुनाव' की नीति को पूरे देश में लागू करने के लिए एक्शन मोड में है. इस अभियान के तहत पार्टी न केवल दिल्ली में, बल्कि देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस क्रम में वाराणसी को केंद्र बनाकर BJP के दिग्गज नेता 'एक देश एक चुनाव' की अहमियत को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं. वाराणसी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र और राजनीति का प्रमुख केंद्र है, से पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक इस नीति का संदेश देने की रणनीति बनाई गई है.

वाराणसी में BJP नेताओं का जमावड़ा

11 मई को BJP के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी में 'एक देश एक चुनाव' से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीति कोई सियासी एजेंडा नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' की रूपरेखा है. बंसल ने कहा कि इससे न केवल देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों में भी तेजी आएगी. इसके अलावा, बीते सप्ताह दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा भी वाराणसी पहुंचे और इस नीति को पूरे देश में लागू करने की वकालत की.

क्यों खास है वाराणसी

वाराणसी को राजनीति का सबसे बड़ा अड्डा माना जाता है.क्यूंकि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नस सिर्फ संसदीय क्षेत्र है बल्कि  यह पूर्वांचल का केंद्र है, साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों पर भी इसका व्यापक प्रभाव है. BJP की रणनीति है कि वाराणसी से शुरू हुआ यह अभियान पूरे देश में 'एक देश एक चुनाव' की अनिवार्यता को स्थापित करे. सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में पार्टी के अन्य बड़े नेता भी वाराणसी में इस अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं.

'एक देश एक चुनाव' के फायदे के दावे

BJP नेताओं के मुताबिक़ 'एक देश एक चुनाव' से बार-बार होने वाले चुनावों का खर्च कम होगा, प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी. पार्टी इस नीति को देश के सामने एक बड़े सुधार के रूप में पेश करने की तैयारी में है. वाराणसी से शुरू हुआ यह अभियान अब अन्य राज्यों में भी जोर पकड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget