एक्सप्लोरर

वाराणसी: सबसे पुराने कॉलेज में पहली बार होगा छात्राओं का दाखिला, इनाम भी देने का ऐलान

Uttar Pradesh News: वाराणसी के सबसे चर्चित क्वींस इंटर कॉलेज में पहली बार बालिकाओं को भी दाखिला मिलने जा रहा है. इसकी जानकारी खुद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दी है. ये जनपद का चर्चित कॉलेज है.

Varanasi News: जनपद वाराणसी हमेशा से ही शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र रहा है. शहर के साथ-साथ आसपास के जनपद सहित दूसरे राज्यों से भी छात्र यहां पर अध्ययन करने के लिए पहुंचते हैं. फिलहाल यहां पर अंग्रेजी हुकूमत के समय से इंटर तक की शिक्षा के लिए सबसे चर्चित कॉलेज में अब पहली बार बालिकाओं का भी दाखिला होगा. इसकी जानकारी खुद एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने दी है. उनका कहना है कि नए सत्र 2025-26 से कक्षा 6 से 11वीं तक के दाखिले में अब छात्राओं को भी पूरा मौका मिलेगा, पहले इस कॉलेज में पठन-पाठन के लिए सिर्फ छात्रों को ही दाखिला मिलता था.

प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व समाज में हर एक वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से वाराणसी के सबसे चर्चित पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज में बालिकाओं का भी दाखिला होगा. नए सत्र 2025- 26 से बालक बालिका दोनों प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. शासन के साथ-साथ डीआईओएस व विभागीय अधिकारियों के भी सहयोग को उन्होंने सराहा. 

वाराणसी जनपद का सबसे चर्चित कॉलेज
इस कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक विज्ञान, गणित, कला वर्ग की पढ़ाई होती है और यह जनपद का काफी चर्चित कॉलेज है. इसके अलावा प्रधानाचार्य ने यह भी ऐलान करते हुए कहा कि, इंटर की परीक्षा में अगर हमारे कॉलेज की कोई भी छात्रा प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करती है तो उसे कॉलेज की तरफ से 1 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा.

यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र है. दूर दराज से लोग यहां पर अपने हाई स्कूल इंटर की पढ़ाई को पूरा करने के लिए दाखिले की चाह लेकर पहुंचते हैं. साहित्य, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे पद पर चयनित लोग भी यहां के छात्र रह चुके हैं. वर्तमान में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता भी पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ: योगी के इस कैबिनेट मंत्री ने 49 दिन में 22 बार किया संगम स्नान, सोशल मीडिया पर कहला रहे हैं डुबकी मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget