एक्सप्लोरर

Varanasi News: रंगभरी एकादशी आज,  पालकी पर सवार होकर माँ गौरा के साथ बाबा पहुंचेंगे काशी विश्वनाथ धाम

UP News: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के दिन बाबा काशी विश्वनाथ और माता गौरा का गौना धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लाखों लोग वाराणसी पहुंच चुके हैं.

Varanasi News: रंगभरी एकादशी के दिन बाबा काशी विश्वनाथ और माता गौरा का गौना धूमधाम से मनाया जाएगा. बसंत पंचमी के दिन से ही तिलकोत्स्व के रूप में बाबा भोलेनाथ के वैवाहिक उत्सव से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं और आज भगवान शिव माता गौरा का गौना कराके अपने धाम पहुंच रहे हैं. सैकड़ो वर्ष पुरानी काशी की यह प्राचीन परंपरा का साक्षी बनने लाखों श्रद्धालु बनारस के गलियों में उमड़ते हैं. इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ सपरिवार भक्तों के साथ अबीर गुलाल से होली खेलते हैं. मान्यता है कि आज से ही काशी में रंग उत्सव का त्योहार प्रारंभ हो जाता है.

पूर्व महंत आवास डॉ. कुलपति तिवारी के निवास स्थल शिवांजलि से लेकर भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर तक यह सभी आयोजन संपन्न कराए जाएंगे. इससे पहले 18 मार्च को माता गौरा को हल्दी लगाई गई. 19 मार्च को भगवान शिव का बारात महंत के आवास  पर पहुंचा. महिलाओं ने भगवान शिव का भजन और पारंपरिक मंगल गीत गए. इस दौरान बाबा के श्रृंगार, पोशाक, पालकी और उनके आयोजन से जुड़े सभी सामग्रियों को खास रूप में तैयार किया गया है.

 

भक्तों में रंगभरी एकादशी का उत्साह
भक्तों में रंगभरी एकादशी का उत्साह

गौरा के गौना से संबंधित सभी आयोजन संपन्न
आज  प्रातः भोर से ही वैदिक ब्राह्मण के मौजूदगी में बाबा भोलेनाथ और मां गौरा के गौना से संबंधित सभी आयोजन को विधि विधान से संपन्न कराया जा रहा है. आज तकरीबन शाम के 4:30 के बाद बाबा काशी विश्वनाथ और मां गौरा के साथ सपरिवार महंत आवास से काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे. इस दौरान रास्ते में बाबा भोलेनाथ काशी वालों के साथ अबीर गुलाल और पुष्प से होली खेलते भी नजर आएंगे. मान्यता है कि आज से ही काशी में रंग उत्सव होली का त्योहार शुरू हो जाता है.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पूरी की तैयारियां 
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, काशी की इस प्राचीन परंपरा को इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जाएगा. बाबा काशी विश्वनाथ और मां गौरा के गौना को लेकर काशी विश्वनाथ धाम परिसर में संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. इसके अलावा बाबा काशी विश्वनाथ के पालकी मंदिर परिसर पहुंचने के बाद झांकी दर्शन व आयोजन का लाइव टेलीकास्ट काशी विश्वनाथ मंदिर के सोशल मीडिया साइट से किया जाएगा. इस प्रमुख उत्सव को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है.

ये भी पढ़ें: Sri Krishna Janmabhoomi Case: ज्ञानवापी के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद मे मिलेगी पूजा-पाठ की इजाजत? हाईकोर्ट मे सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget