एक्सप्लोरर

यूपी में चलती ट्रेन में हत्या, सीट को लेकर हुआ था विवाद, धारदार हथियार से बोला हमला

Varanasi News: पुलिस के मुताबिक मृतक तौसीफ का सीट शेयरिंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद चारों आरोपियों ने उससे मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रेन में सीट शेयरिंग को लेकर हुए विवाद में चार आरोपियों ने एक 23 साल के लड़के तौहीद की धारदार हथियार से हत्या कर दी. तौहीद को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इस हमले में उसके दो भाईओं को भी गंभीर चोटें आईं हैं. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

खबर के मुताबिक तौहीद अमेठी का रहने वाला था और अंबाला में मजदूरी करता था, गुरुवार को वो अंबाला से अपने घर लौट रहा था, उसने लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस ली थी. चारों आरोपी भी अंबाला में ही मजदूरी का काम करते थे और सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की सीट शेयरिंग को लेकर तौहीद से बहस हो गई, जिसके बाद विवाद इतनी बढ़ गया कि चारों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और धारदार हथियार से हमला बोल दिया. 

हमले में घायल तौहीद ने अपने भाईयों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी जो साथियों के साथ निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गए. इसके बाद आरोपियों ने तौहीद के दो भाईयों पर भी हमला किया, जिसमें 20 साल का तालिब और 34 साल का तौसीफ भी घायल हो गया है. तालिब को गंभीर चोटें आईँ हैं उसे लखनऊ रेफर किया गया है. 

चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पवन कुमार, सुजीत कुमार, दीपक और मिथुन को गिरफ़्तार किया है, ये चारों भी अंबाला में मजदूरी करते हैं. मृतक तौहीद के भाई ने बताया कि हम जब निहालगढ़ पहुंचे तो मैंने देखा कि मेरे भाई के पीठ में चाकू से दो बार वार किया गया था, इससे पहले कि मैं कुछ करता आरोपियों ने पीछे से मुझपर भी रॉड से हमला किया और मारपीट करते हुए ट्रेन से उतरकर भाग गए. 

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पहुंची, जिसके बाद तौहीद और उसके दोनों भाई तालिब और तौहीद को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां तौहीद ने दम तोड़ दिया. जीआरपी पुलिस ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर चारों आरोपियों को घेरकर गिरफ़्तार कर लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget