एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मोटे अनाज से बना लड्डू 'श्री अन्न प्रसादम', ये है बड़ी वजह

Kashi Vishwanath Prasad: बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी और दूध के खोया से प्रसाद का लड्डू तैयार किया जा रहा है. फिलहाल 100 और 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Kashi Vishwanath Temple: मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लक्ष्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा उन्हें 'श्री अन्न' का नाम दिया गया है. अब इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में स्थित काशी विश्वनाथ धाम में मोटे अनाज से बने लड्डुओं का प्रसाद 'श्री अन्न प्रसादम' बेचने का फैसला लिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''काशी से निकली बात पूरी दुनिया में पहुंचती है और 'श्री काशी विश्वनाथ धाम' के संदेश को दुनिया भर के सनातनी मानते हैं. इसलिए, यूपी की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज का भोग लगा हुआ लड्डू प्रसादम् के रूप में बिकने लगा है.'' गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र 2023 को 'मोटा अनाज वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा कर चुका है. मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का आदि तमाम आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त होते हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं.

100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बिक्री के लिए उपलब्ध
वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया, ''स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मोटे अनाज के लड्डू, ''श्री अन्न प्रसादम'' बनवाए जा रहे हैं. प्रसाद की बिक्री शुरू हो गयी है.'' स्व-रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर ने बताया, ''श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रसाद का लड्डू पहले भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही बनाती थीं. उन्हीं को 'श्री अन्‍न प्रसादम्' बनाने का काम सौपा गया है.''

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं ऑर्डर? यहां पढ़ें पूरा प्रोसेस

'श्री अन्न प्रसादम' बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया, ''बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी और दूध के खोया से प्रसाद का लड्डू तैयार किया जा रहा है.'' उन्होंने बताया कि फिलहाल 100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget