एक्सप्लोरर

Varanasi: वाराणसी में अब बस में भी मिलेगी खाने और नाश्ते की सुविधा, जानें- कैसे कर सकेंगे ऑर्डर?

UP News: परिवहन विभाग इसके लिए टोल फ्री नम्बर जारी करेगा. यात्री को टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी. हेल्पलाइन सेंटर पर अपना लोकेशन, नाम, मोबाइल नंबर और टिकट का विवरण देना होगा.

Varanasi News: वाराणसी (Varanasi) में अब बसों में भी रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को खाना, नाश्ता मिलेगा. इसके लिए बसों में सवार यात्रियों को ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा. साथ ही मोबाइल नंबर के साथ-साथ टिकट का भी नंबर अंकित करना होगा और अगले स्टॉप पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है. जिसके चलते यह फैसला लिया गया है. परिवहन निगम के अधिकारियों ने यह फैसला मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत यात्रियों को खाना या नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए किया है.

अक्सर देखा जाता है कि परिवहन निगम की बसों में बहुत से यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने-पीने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. चालक कई बार नाश्ते और खाने के लिए बसों को ढाबे पर खड़ी करते हैं. इस दौरान यात्रियों को मनपसंद खाना नहीं मिल पाता है. मजबूरी में महंगे और बिना पसंद की चीजों को खाना पड़ता है. इसे देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत यात्रियों को खाना या नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. खाना ऑर्डर करने के बाद अगले स्टॉपेज पर उन्हें मनचाहे मेन्यू वाला स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा. 

खाने के लिए टोल फ्री नम्बर पर करना होगी कॉल
परिवहन विभाग इसके लिए टोल फ्री नम्बर जारी करेगा. यात्री को टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी. हेल्पलाइन सेंटर पर अपना लोकेशन, नाम, मोबाइल नंबर और टिकट का विवरण देना होगा. इसके बाद अगले स्टॉपेज पर बस पहुंचने के पहले ही खाना या नाश्ता लेकर कर्मचारी खड़ा रहेगा, जो बस पहुंचने पर पार्सल को यात्री तक पहुंचा देगा. यह सुविधा कैश ऑन डिलीवरी होगी.

यह भी पढ़ें: सपा गठबंधन में कितनी एकता, अलग संकेत दे रहे हैं जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बयान, क्या होगी बीजेपी की चुनौती? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget