एक्सप्लोरर

महाकुंभ के चलते काशी विश्वनाथ की आरती के समय में हुआ बदलाव, जानें क्या होगी नई टाइमिंग

Maha Kumbh 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन पांच समय विशेष आरती की जाती है. जिसमें मंगला आरती, भोग आरती, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती शामिल है.

Varanasi News: महाकुंभ का 13 जनवरी से आगाज हो रहा है और अभी से ही वहां पर धर्माचार्यों, श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है. इसी क्रम में महाकुंभ के दौरान वाराणसी में भी 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है. प्रमुख तौर पर गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु महाकुंभ के अवसर पर वाराणसी पहुंचेंगे. इस बीच बाबा विश्वनाथ की दैनिक रूप से होने वाली पांच विशेष आरती के समय में भी बदलाव किया गया है.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन भगवान काशी विश्वनाथ की पांच समय विशेष आरती की जाती है. जिसमें मंगला आरती, भोग आरती, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती शामिल है. 13 जनवरी से 26 फरवरी के सामान्य दिनों में मंगला आरती का समय प्रातः 2:45 प्रातः, भोग आरती का समय दोपहर 11:35, सप्त ऋषि आरती का समय शाम 7:00 बजे, श्रृंगार भोग आरती का समय रात्रि 8:45 बजे और शयन आरती का समय रात्रि 10:30 बजे निर्धारित किया गया है. 

वहीं 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच 20, 27 जनवरी 3, 10, 17 और 24 फरवरी को सोमवार का दिन है. इन दिनों पांच आरती में से श्रृंगार आरती के समय बदलाव रहेगा जो 9:00 बजे संपन्न कराया जाएगा और शयन आरती भी रात्रि 10:45 बजे की जाएगी.

पूर्णिमा तिथि पर विशेष आरती समय में रहेगा परिवर्तन 

इसके अलावा मंदिर प्रशासन की तरफ से यह भी जानकारी दिया गया है कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि और महाशिवरात्रि को भी बाबा के विशेष आरती समय में परिवर्तन रहेगा. 13 जनवरी से 12 फरवरी के बीच पूर्णिमा तिथि को सामान्य दिनों की तुलना में सप्त ऋषि आरती के समय में परिवर्तन किया गया है जो शाम 6:15 पर संपन्न कराई जाएगी. 

महाशिवरात्रि के दिन हुआ मुख्य बदलाव

वहीं श्रृंगार भोग आरती भी रात्रि 8:00 बजे ही संपन्न करा दी जाएगी. जबकि सबसे प्रमुख बदलाव 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन किया गया है. इस दिन मंगला आरती और भोग आरती अपने निर्धारित समय क्रमशः 2:15 प्रातः और 11:35 दोपहर में संपन्न कराई जाएगी जबकि सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती और शयन आरती नहीं होगी. इसके अलावा यह भी जानकारी दिया गया है कि शिवरात्रि के रात्रि में मंदिर का कपाट बंद नहीं होगा.

CM योगी ने 'मिशन मिल्कीपुर' की संभाली कमान, कहा- 'हम राम को मानते हैं और सपा बाबर को है मानती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget